मामा ने पोर्न देखकर मासूम भांजी से किया रेप
‘मैं रात में मोबाइल पर पोर्न देख रहा था। फिर में रात करीब 12 बजे उठा। मैं बहन के पास पहुंचा, उसके बगल में सो रही मासूम भांजी को उठाकर घर से निकल गया। लगभग 500 मीटर दूर खेत में उसका रेप किया। वह खून से लथपथ हो गई तो डरकर भाग गया।’
ये कबूलनामा है 12 साल के आरोपी मामा का, जिसने गोरखपुर में शुक्रवार रात 9 महीने की भांजी के साथ रेप किया था। शनिवार सुबह बच्ची घर से 500 मीटर दूर खेत में खून से लथपथ मिली थी। वह दर्द से कराह रही थी। मौके पर पहुंचे परिजनों ने बच्ची को एंबुलेंस से सरकारी अस्पताल पहुंचाया। ब्लीडिंग न रुकने पर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
मेडिकल में बच्ची के साथ रेप की पुष्टि हुई है। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। कस्टडी में उसने हाथ जोड़कर पुलिस से कहा- साहब, गलती हो गई। फिर फूट-फूटकर रोने लगा। जांच में उसके मोबाइल से 50 से ज्यादा अश्लील वीडियो मिले हैं। घटना गुलरिहा थाना क्षेत्र की है।
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि मैं तीन दिन पहले चंडीगढ़ से अपनी बहन के घर आया था। शुक्रवार रात मैंने अपने बहनोई के साथ शराब पी। इसके बाद मैं सोने चला गया। नींद नहीं आ रही थी तो मैं अपने मोबाइल पर पोर्न वीडियो देखने लगा। करीब 12 बजे अपनी भांजी को उठा ले गया। चीख न निकले, इसलिए मुंह दबा दिया। रेप के बाद घर आकर चुपचाप सो गया।
पुलिस ने बताया कि आरोपी के मोबाइल पर 50 से अधिक पोर्न वीडियो मिले हैं। इसके अलावा उसने 100 से अधिक पोर्न साइटों को सर्च किया था। वह पोर्न फिल्मों का एडिक्ट है। वह हर रोज ऐसी मूवी देखता है। इसके अलावा वह शराब भी पीता है। इस बात को आरोपी ने खुद स्वीकार किया है।
SP बोले- आरोपी को पकड़ लिया गया है
एसपी सिटी निमिष पाटिल ने बताया- बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसके नाबालिग मामा को हिरासत में लिया गया है। उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। उसने बताया कि नशे की हालत में उसने ये गंदा काम किया है। उसके फोन से आपत्तिजनक वीडियो मिले हैं। आगे की कार्रवाई की जा रही है।

