Crime News

उन्नाव : पत्नी ने पति को चौराहे पर मारे थप्पड़-चप्पल

उन्नाव में पत्नी ने पति को चौराहे पर चाटे मारे फिर चप्पल से पीटा। इसके बाद उसने लात भी मारी। इस दौरान उसकी बहन और एक अन्य महिला युवक का हाथ पकड़े खड़ी रही। तीनों कहती रहीं कि इसे मारो, फिर पुलिस को पकड़वाएंगे।

युवक पर आरोप लगाया कि उसने चोरी छिपे पर्सनल वीडियो बनाए और बाद में सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिए। जिसके बाद हमारा घर से निकलना मुश्किल हो गया है। इस दौरान महिला ने एक मिनट में 20 थप्पड़ मारे। पिटाई के बाद युवक को पुलिस को सौंप दिया। मारपीट का वीडियो आज सामने आया है। पूरा मामला शहर के निराला पार्क के सामने का है। पति को पीटने वाली महिला का नाम गुलशन है। वो थाना बेहटा मुजावर के जोगीकोट की रहने वाली है। फिलहाल वो शहर के शेखनगर में रहती है। गुलशन की बहन ने बताया कि जोगीकोट के रहने वाली सेराज से बहन का अफेयर था।

आरोप है कि सेराज ने बहन पर दबाव डालकर मई 2025 में कोर्ट मैरिज कर ली। शादी के बाद दोनों में झगड़े होने लगे। बहन ने उसके साथ रहने से इंकार कर दिया। वो शहर में आकर रहने लगी। इधर, बहन से अलग होने के बाद सेराज काम करने पंजाब चला गया। वहां जाकर उसने गुलशन के कुछ पर्सनल वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिए। पत्नी गुलशन का आरोप है कि सेराज ने चोरी छिपे वो वीडियो मोबाइल से शूट किए। इसके बाद मुझे बदनाम करने के लिए सोशल मीडिया पर डालने लगा। उसने कई वीडियो पोस्ट कर दिए। जिसके बाद मेरा घर से निकलना मुश्किल हो गया। इसके बाद पत्नी ने उसे मिलने के बहाने पंजाब से बुलाया। शुक्रवार को अपनी बहन और एक अन्य महिला के साथ शहर के निराला पार्क पहुंची।

चौराहे पर मारपीट का वीडियो 2 मिनट 41 सेकेंड का है। वीडियो में बुर्के में नजर आ रही गुलशन अपने पति सेराज का हाथ पकड़कर उसे पीट रही है। पहले वो उसे ताबड़तोड़ थप्पड़ मारती है। इसके बाद चप्पल निकलकर उसके गाल पर मारती है। इस दौरान उसकी बहन सेराज का हाथ पकड़े रहती है ताकि वो भाग न सके। जबकि तीसरी महिला पुलिस को कॉल कर मौके पर बुलाती है। इस दौरान गुलशन ने चाटे मारने के बाद पति को लात मारी।

वो कहती कि ये मेरे पर्सनल वीडियो सोशल मीडिया पर डालता है। मैं कहीं भी जाती हूं, किसी से बात करती हूं तो चोरी छिपे उसका वीडियो बनाता है, इसके बाद पोस्ट कर देता है। इसके बाद फिर चाटे मारने लगती है। इस दौरान चौराहे पर लोगों की भीड़ लग जाती है। लेकिन कोई बीच बचाव करने की हिम्मत नहीं जुटा पाता।

Umh News india

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *