JOBS

10वीं-12वीं पास के लिए इंडियन एयरफोर्स में बड़ा मौका

IAF Recruitment 2026: अगर आप सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं और 10वीं या 12वीं पास हैं, तो आपके लिए एक शानदार अवसर सामने आया है. इंडियन एयर फोर्स (Indian Air Force)ने साल 2026 के लिए ग्रुप ‘C’ सिविलियन पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है. इस भर्ती के तहत लोअर डिवीजन क्लर्क (LDC), हिंदी टाइपिस्ट और सिविलियन मैकेनिकल ट्रांसपोर्ट ड्राइवर के पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी. खास बात यह है कि आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑफलाइन रखी गई है, इसलिए उम्मीदवारों को समय रहते सभी जरूरी दस्तावेज तैयार करके आवेदन भेजना होगा.

इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 47 पद भरे जाएंगे. इनमें सबसे ज्यादा 37 पद लोअर डिवीजन क्लर्क (LDC) के लिए निर्धारित किए गए हैं, जबकि 10 पद हिंदी टाइपिस्ट के लिए और 3 पद सिविलियन मैकेनिकल ट्रांसपोर्ट ड्राइवर के लिए तय किए गए हैं. LDC के पदों में भी सबसे अधिक 13 पद मुख्यालय मेंटेनेंस कमांड में रखे गए हैं, जबकि बाकी पद अलग-अलग एयर फोर्स कमांड्स और स्वतंत्र यूनिट्स में वितरित किए गए हैं. इससे यह साफ है कि चयनित उम्मीदवारों की पोस्टिंग देश के विभिन्न हिस्सों में हो सकती है.

इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 2 मई 2026 से शुरू हो चुकी है. इच्छुक उम्मीदवारों को आवेदन फॉर्म डाउनलोड करके उसे सावधानीपूर्वक भरना होगा और संबंधित एयर फोर्स स्टेशन या यूनिट के पते पर डाक के माध्यम से भेजना होगा.यह ध्यान रखना बहुत जरूरी है कि आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि नोटिफिकेशन जारी होने की तारीख से 30 दिन के भीतर ही है इसलिए उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अंतिम समय का इंतजार न करें और समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें, ताकि किसी भी तरह की डाक देरी या तकनीकी समस्या से बचा जा सके.

इस भर्ती में अलग-अलग पदों के लिए अलग-अलग योग्यता तय की गई है. LDC और हिंदी टाइपिस्ट पदों के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास होना अनिवार्य है. इसके साथ ही उम्मीदवार को टाइपिंग का भी ज्ञान होना चाहिए, जिसमें अंग्रेजी में कम से कम 35 शब्द प्रति मिनट और हिंदी में 30 शब्द प्रति मिनट की टाइपिंग स्पीड आवश्यक है.वहीं ड्राइवर पद के लिए उम्मीदवार का कम से कम 10वीं पास होना जरूरी है. इसके अलावा उसके पास हल्के और भारी वाहन चलाने का वैध ड्राइविंग लाइसेंस होना चाहिए. साथ ही कम से कम दो साल का ड्राइविंग अनुभव और वाहन से जुड़े बेसिक मैकेनिज्म की जानकारी भी अनिवार्य रखी गई है.सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु सीमा में छूट भी प्रदान की जाएगी जिससे वे भी इस भर्ती में आसानी से आवेदन कर सकें.

चूंकि आवेदन प्रक्रिया ऑफलाइन है, इसलिए उम्मीदवारों को फॉर्म भरते समय विशेष सावधानी बरतनी होगी. आवेदन फॉर्म को हिंदी या अंग्रेजी में साफ-सुथरे ब्लॉक लेटर में भरना जरूरी है. इसके साथ सभी जरूरी दस्तावेज जैसे शैक्षणिक प्रमाणपत्र, जन्मतिथि प्रमाण, जाति प्रमाणपत्र (यदि लागू हो) और ड्राइविंग लाइसेंस (ड्राइवर पद के लिए) की स्वयं प्रमाणित (self-attested) कॉपियां लगानी होंगी.फॉर्म के साथ एक पासपोर्ट साइज फोटो चिपकाना अनिवार्य है और जिस लिफाफे में आवेदन भेजा जाएगा उस पर पद का नाम और कैटेगरी स्पष्ट रूप से लिखना होगा. इसके बाद आवेदन पत्र को संबंधित एयर ऑफिसर कमांडिंग या स्टेशन कमांडर के पते पर समय सीमा के भीतर भेजना जरूरी है.

सेलेक्‍शन कैसे होगा?

इस भर्ती में चयन की प्रक्रिया चरणबद्ध तरीके से पूरी की जाएगी.सबसे पहले सभी उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा देनी होगी, जिसमें उनके ज्ञान और योग्यता का मूल्यांकन किया जाएगा. लिखित परीक्षा में प्राप्त अंकों को सबसे ज्यादा महत्व दिया जाएगा. इसके बाद LDC और हिंदी टाइपिस्ट पद के लिए चयनित उम्मीदवारों का टाइपिंग टेस्ट लिया जाएगा, जिसमें उनकी टाइपिंग स्पीड और सटीकता जांची जाएगी. वहीं ड्राइवर पद के उम्मीदवारों के लिए ड्राइविंग टेस्ट आयोजित किया जाएगा, जिसमें उनके वाहन चलाने के कौशल को परखा जाएगा. इन सभी चरणों में सफल होने के बाद ही अंतिम चयन किया जाएगा कितनी मिलेगी सैलरी और क्‍या सुविधाएं?

इस भर्ती के तहत चयनित उम्मीदवारों को 7वें वेतन आयोग के लेवल-2 के अनुसार वेतन दिया जाएगा. शुरुआती सैलरी 19,900 रुपये प्रति माह से शुरू होकर 63,200 रुपये प्रति माह तक जा सकती है. इसके अलावा उम्मीदवारों को अन्य सरकारी भत्ते और सुविधाएं भी मिलेंगी, जिससे यह नौकरी आर्थिक और करियर दोनों दृष्टि से फायदेमंद साबित होती है.

क्यों खास है यह मौका?

यह भर्ती खास तौर पर उन उम्मीदवारों के लिए बेहद अहम है जो कम शैक्षणिक योग्यता में एक सुरक्षित और स्थिर सरकारी नौकरी पाना चाहते हैं. इसमें न केवल अच्छी सैलरी मिलती है बल्कि इंडियन एयर फोर्स जैसी प्रतिष्ठित संस्था में काम करने का मौका भी मिलता है.इसके अलावा ऑफलाइन आवेदन और सीमित पदों के कारण प्रतियोगिता का स्तर भी संतुलित रह सकता है, जिससे सेलेक्‍शन की संभावना बढ़ जाती है.अगर आप इस भर्ती के लिए योग्य हैं तो बिना देर किए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दें. सभी दस्तावेजों को पहले से तैयार रखें और फॉर्म भरते समय किसी भी तरह की गलती से बचें. याद रखें छोटी सी लापरवाही भी आपके आवेदन को रद्द कर सकती है.

Umh News india

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *