Crime News

गोरखपुर में तानों से तंग भांजी ने मामी को मार-डाला

गोरखपुर के जंगल बब्बन में महिला की हत्या का पुलिस ने 24 घंटे के अंदर खुलासा कर दिया है। मृतका की ही भांजी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने तानों से परेशान होकर अपनी मामी को फोन कर बुलाया। फिर जंगल ले गई। वहां चाकू से गला काटकर हत्या कर दी।

घटना स्थल पर पुलिस को दो तरह की चूड़ियां मिलीं। इसमें ऑरेंज कलर की चूड़ी मृतका के हाथ में मिली। इसके बाद हरी कलर की चूड़ी लेकर पुलिस हत्यारोपी की तलाश में जुट गई। इसी के आधार पर पुलिस ने मृतका की भांजी को उठाया।

उसने अपना जुर्म कबूल लिया है। पुलिस ने सोमवार को उसे गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। अब पढ़िए पूरी मामला कैंपियरगंज के जंगल बब्बन में 20 जून दोपहर करीब 12 बजे महिला की खुन से लथपथ लाश मिली थी। 6 घंटे कड़ी मशक्कत के बाद उसकी पहचान गुलरिहा थाना क्षेत्र के रामपुर गोपालपुर टोला शिवपुर की 65 वर्षीय शारदा देवी के रूप में हुई।

महिला की गर्दन पर धारदार हथियार से कई वार किए जाने के निशान मिले थे। रविवार को शव की पहचान होने के बाद परिजनों ने कई अहम जानकारियां पुलिस को दीं। शारदा के पति जयराम की काफी समय पहले ही मौत हो चुकी थी। उसके चार बच्चे हैं। घटना के बाद पुलिस ने सभी से पूछताछ भी की थी। इस घटना का पर्दाफाश करने के लिए थाने की पुलिस के साथ ही क्राइम ब्रांच और सर्विलांस टीम को भी लगाया गया था।

कॉल डिटेल से भांजी राधिका का नाम सामने आया पुलिस ने मोबाइल कॉल डिटेल और परिजनों से पूछताछ के बाद शारदा की भांजी महराजगंज जिले के पनियारा थाना क्षेत्र के रामपुर टोला निवासी राधिका पासवान पत्नी किशोरी को हिरासत में लिया। सीओ कैंपियरगंज अनुराग सिंह ने बताया कि पूछताछ में रा​धिका ने बताया कि शारदा अक्सर उसे ताने मारा करती थी। वह परिवार से दूर रहती थी, इसी बात को लेकर अक्सर ताने मारती थी।

बताया कि करीब 15 दिन पहले उसकी सास के ब्रह्मभोज में शारदा मामी आई थीं। उस समय भी सभी रिश्तेदारों के सामने ताना मारा और जलील किया। रा​धिका ने बताया कि वह इससे परेशान हो गई थी। इसीलिए उसने खुन्नस में शारदा को मारने का साजिश रची।

झूठ बोलकर मामी को बुलाई राधिका ने बताया कि 20 जून की सुबह शारदा को कॉल कर बताया कि मेरी बेटी के लिए रिश्ता देखा है। शादी की बात के लिए कैंपियरगंज चलना है। इसपर वह तैयार हो गई। वह ऑटो से कैंपियरगंज जा रहे थे। इसी दौरान जंगल बब्बन के पास शौच के बहाने रूकी।

फिर मामी को लेकर जंगल बब्बन में करीब 100 मीटर अंदर तक गई। वहां पर रा​धिका ने शारदा पर सब्जी वाले चाकू से हमला कर दिया। दोनों में संघर्ष हुआ, लेकिन रा​धिका ने चाकू से अपनी मामी के गले पर वार कर दिया और वह नीचे गिर गई। इसके बाद वह उसके शरीर से गहने और मोबाइल फोन लेकर भाग गई।

घटनास्थल पर मिली दो कलर की चूड़ियां घटना स्थल पर पुलिस को दो तरह की चूड़ियां मिलीं। जिससे ये आशंका जताई गई कि वारदात में कोई महिला शामिल थी। इसमें ऑरेंज कलर की चूड़ी शारदा देवी के हाथ में मिली। इसके बाद हरी कलर की चूड़ी लेकर पुलिस हत्यारोपी की तलाश में जुट गई।

Umh News india

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *