Crime News

कानपुर : ज्वेलर ने सेल्स गर्ल से रेप किया

कानपुर, ज्वेलर को 15 साल की सेल्स गर्ल से रेप करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। ज्वेलर ने लड़की को अपनी दुकान पर नौकरी दी। फिर शोरूम में बने कमरे और फॉर्म हाउस ले जाकर रेप किया। साथ ही न्यूड करके शरीर की मालिश कराई। विरोध करने पर चोरी के आरोप में जेल भिजवाने की धमकी दी।

ज्वेलर की हरकतों से तंग आकर लड़की ने अपने घरवालों को पूरी बात बताई। इसके बाद घरवालों ने रेप और पॉक्सो एक्ट में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने मंगलवार को आरोपी ज्वेलर अशोक कुमार को उसके फॉर्म हाउस से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। मामला फजलगंज थाने का है। फजलगंज के दर्शनपुरवा में अशोका ज्वेलर्स के नाम से दुकान है। इसका मालिक अशोक कुमार है। फजलगंज में ही रहने वाली 15 साल की लड़की ने 1 मई को दुकान में 15 हजार रुपए महीने पर नौकरी जॉइन की थी। लड़की बताती है- कुछ दिन तो सब ठीक था, लेकिन इसके बाद दुकान मालिक अशोक कुमार ने गंदे-गंदे इशारे करने शुरू कर दिए। मैंने पहले तो उसे इग्नोर किया।

इसी बीच एक दिन वह मुझे दुकान के भीतर कमरे में काम के बहाने ले गया। फिर वहां मुझे दबोचकर अश्लीलता शुरू कर दी। विरोध करने पर कहा कि मुंह से आवाज निकाली तो तुम्हारी नौकरी चली जाएगी। साथ ही चोरी के केस में फंसाकर तुम्हें और तुम्हारे परिवार को जेल भिजवा दूंगा।

इसके बाद वह मुझसे जबरन अपने शरीर की मालिश करवाने लगा। फिर स्कूटी सिखाने के बहाने बिठूर स्थित अपने फॉर्म हाउस ले गया था। वहां उसने मुझे अपने कमरे में बंधक बना लिया। मुझे पूरी तरह से न्यूड करके अश्लीलता शुरू कर दी। लड़की कहती है- रोज-रोज की हरकतों से परेशान होकर मैंने अपने माता-पिता को पूरी बात बताई। इसके बाद हम लोगों ने 10 मई को फजलगंज थाने में अशोक के खिलाफ शिकायत की। पुलिस ने जांच की, तो आरोप सही मिले। इसके बाद पुलिस ने 16 जून को अशोक कुमार के खिलाफ रेप, पॉक्सो एक्ट और जान से मारने की धमकी देने की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर लिया।

पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करने के चंद घंटे के भीतर ही अशोक कुमार को गिरफ्तार भी कर लिया। जांच के दौरान पुलिस ने अशोक के फॉर्म हाउस से अश्लील सामग्री, सेक्सवर्धक दवाएं और अन्य चीजें बरामद की हैं। कोर्ट में पेश करने के बाद उसको जेल भेज दिया गया।

पहले भी महिला कर्मचारी से रेप में जेल गया था

फजलगंज थाना प्रभारी धनंजय पांडेय ने बताया- अशोक के खिलाफ उसके शोरूम में काम करने वाली पंजाब की एक युवती ने 29 नवंबर, 2018 को रेप की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उसके साथ भी शोरूम में बने कमरे और फॉर्म हाउस में ले जाकर ठीक इसी तरह से हैवानियत की गई थी।

तब भी अशोक को जेल भेजा गया था। करीब साढ़े 9 महीने जेल में रहने के बाद वह जमानत पर छूटा था। इसके बाद अब फिर से नाबालिग कर्मचारी से रेप का केस दर्ज कराया है। इस मामले में भी आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। जांच के दौरान उसके खिलाफ पर्याप्त सबूत मिले हैं।

Umh News india

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *