JOBS

आंगनबाड़ी कार्यकर्ती और सहायिका के 28608 पदों पर होगी भर्ती

UP Anganwadi Recruitment 2026: उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रही महिलाओं के लिए अच्छी खबर है. राज्य के बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ती और सहायिका के हजारों खाली पदों पर भर्ती प्रक्रिया तेज करने के निर्देश दिए हैं. विभाग की ओर से सभी जिलों से रिक्त पदों का ब्योरा मांगा गया है ताकि जल्द से जल्द भर्ती शुरू की जा सके. इसके अलावा हाल ही में सेवानिवृत्त हुई आंगनबाड़ी कार्यकर्तियों और सहायिकाओं के खाली पदों पर भी नई नियुक्तियां की जाएंगी.

कितने पदों पर होगी भर्ती?

इस भर्ती अभियान के तहत प्रदेश में कुल 28,608 पदों को भरा जाएगा. इनमें 7,068 पद आंगनबाड़ी कार्यकर्ती के और 21,540 पद सहायिका के हैं. विभाग ने जिला कार्यक्रम अधिकारियों को भर्ती प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं.

सार्वजनिक की जाएगी खाली पदों की जानकारी

भर्ती में पारदर्शिता बनाए रखने के लिए सभी जिलों में रिक्त पदों की लिस्ट कलक्ट्रेट, विकास भवन, तहसील और विकास खंड कार्यालयों में लगाई जाएगी. इसके अलावा स्थानीय समाचार पत्रों में विज्ञापन प्रकाशित होंगे और पूरी जानकारी ऑनलाइन पोर्टल पर भी उपलब्ध कराई जाएगी विभाग ने गाजीपुर, हाथरस, कन्नौज, मैनपुरी, पीलीभीत और वाराणसी जिलों में वर्ष 2024 से भर्ती प्रक्रिया शुरू न होने पर नाराजगी जताई है. अब इन जिलों में भी जल्द चयन प्रक्रिया शुरू करने की तैयारी की जा रही है आंगनबाड़ी कार्यकर्ती और सहायिका के पद के लिए आवेदन करने वाली महिला अभ्यर्थी का कम से कम 12वीं पास होना जरूरी है. साथ ही उम्मीदवार उसी ग्राम पंचायत (ग्रामीण क्षेत्र) या वार्ड (शहरी क्षेत्र) की निवासी होनी चाहिए, जहां के लिए वह आवेदन कर रही है. अगर किसी ग्राम पंचायत में योग्य उम्मीदवार नहीं मिलती हैं, तो संबंधित न्याय पंचायत से नियमानुसार चयन किया जाएगा.

बिना परीक्षा होगा चयन

इस भर्ती में किसी प्रकार की लिखित परीक्षा या इंटरव्यू नहीं होगा. उम्मीदवारों का चयन 12वीं सहित शैक्षणिक योग्यता के अंकों के आधार पर तैयार मेरिट लिस्ट से किया जाएगा. विधवा, तलाकशुदा और गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाली महिलाओं को चयन प्रक्रिया में प्राथमिकता दी जाएगी.

कहां करें आवेदन?

योग्य महिला अभ्यर्थी यूपी आंगनवाड़ी भर्ती के आधिकारिक पोर्टल पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगी. आवेदन पत्र में दी गई जानकारी ही अंतिम रूप से मान्य होगी. बाद में ऑफलाइन डॉक्यूमेंट स्वीकार नहीं किए जाएंगे.

आवेदन करते समय इन बातों का रखें ध्यान

अगर कोई अभ्यर्थी विधवा, तलाकशुदा या अन्य वरीयता श्रेणी का लाभ लेना चाहती है तो उसे संबंधित प्रमाण पत्र जमा करना होगा. विधवा के लिए मृत्यु प्रमाण पत्र, तलाकशुदा के लिए न्यायालय का आदेश और आय, जाति व निवास के लिए तहसील से जारी डिजिटल हस्ताक्षरयुक्त ऑनलाइन वेरिफाई सर्टिफिकेट जरूरी होंगे. अगर आवेदन में गलत जानकारी, तथ्य छिपाने या फर्जी डॉक्यूमेंट देने की पुष्टि होती है तो अभ्यर्थी का आवेदन तुरंत निरस्त कर दिया जाएगा.

Umh News india

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *