Dailynews

संतकबीरनगर से 50 हजार का इनामी ISI हैंडलर गिरफ्तार

लखनऊ : यूपी ATS ने संतकबीरनगर के खलीलाबाद से 50 हजार के इनामी ISI हैंडलर को गिरफ्तार किया है। उसकी पहचान बिहार के पश्चिमी चंपारण जिले के रहने वाले जियाउल हक के रूप में हुई है। वह सेना के खुफिया इनपुट पाकिस्तान को भेजता था।

ATS ने 26 नवंबर 2023 को पाकिस्तान के 2 हैंडलर्स अमृत गिल और रियाजुद्दीन को बिहार से पकड़ा था। उन्हें लखनऊ लेकर आई थी। उनसे पूछताछ में जियाउल के बारे में पता चला था, तभी से ATS उसकी तलाश कर रही थी।

नेपाल के रास्ते पाकिस्तान भागने की फिराक में था
ATS सूत्रों के मुताबिक, जियाउल के खलीलाबाद में छिपे होने की सूचना मिली थी। वह नेपाल के रास्ते पाकिस्तान भागने की फिराक में था। शनिवार को ‌ATS ने सर्विलांस से उसकी लोकेशन को ट्रैस किया। स्थानीय पुलिसकर्मियों की मदद से उसे खलीलाबाद स्टेशन से गिरफ्तार किया। उसके पास से 2 मोबाइल भी मिले।

पाकिस्तान के एजेंट के संपर्क में आया था
ATS को जियाउल ने बताया- वह पाकिस्तानी एजेंट्स के संपर्क में था। अपनी पहचान छिपाने के लिए नेपाल के सिम से वॉट्सऐप अकाउंट बनाया था। जियाउल के खाते में पाकिस्तान से पैसे भी क्रेडिट कए गए थे।

ISI हैंडलर रियाउद्दीन के खाते में साइबर फ्रॉड से 70 लाख रुपए जमा किए थे। ये पैसे कई खातों में ट्रांसफर किए गए थे। जियाउल ने भी इसी खाते से पैसे निकाले थे।

ATS चीफ बोले-जियाउल के खाते में 3 ट्राजेक्शन संदिग्ध मिले

ATS चीफ नीलाब्जा चौधरी ने बताया- पहले गिरफ्तार किए गए 3 ISI हैंडलर्स के खातों की जांच की गई थी। उनके ट्रांजेक्शन में जियाउल हक का नाम सामने आया। जियाउल हक से जब ट्रांजेक्शन के बारे में पूछताछ की गई, तो वह बता नहीं पाया। उसके खाते में 3 ट्रांजेक्शन संदिग्ध पाए गए, जो पाकिस्तान से जुड़े मिले। जिसके बाद यह कार्रवाई की गई।

Umh News india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *