google-site-verification=aXcKQgjOnBT3iLDjEQqgeziCehQcSQVIW4RbI82NVFo
Dailynews

यूपी : 19 जिलों में बारिश का अलर्ट, 40km की स्पीड से हवाएं चलेंगी

यूपी में सर्द हवाएं परेशान कर रही हैं। 39 जिलों में घना कोहरा छाया हुआ है। विजिबिलिटी 100 मीटर रह गई है। आगरा में 8 और वाराणसी में 6 ट्रेनें लेट आईं। आज 19 जिलों में बारिश का भी अलर्ट है।

मौसम विभाग का कहना है कि आज गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है। 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। बिजली भी गिर सकती है। इससे आने वाले दिनों में गलन बढ़ेगी।

मंगलवार की बात करें, तो फतेहपुर सबसे ठंडा जिला रहा। यहां का न्यूनतम तापमान 7.2°C रिकॉर्ड किया गया। वहीं, वाराणसी सबसे गर्म जिला रहा। यहां अधिकतम तापमान 28.7°C रिकॉर्ड हुआ। BHU यूनिवर्सिटी के मौसम वैज्ञानिक मनोज श्रीवास्तव ने बताया- पूर्वांचल में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। यहां मध्यम कोहरा छाने के साथ ही 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवा चलने की उम्मीद है।

उन्होंने कहा- 23 जनवरी को भी पश्चिमी यूपी में कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है। पूर्वी यूपी में मौसम साफ रहेगा। इससे पूरे यूपी के तापमान में 2-3 डिग्री की गिरावट दर्ज की जाएगी। अब पछुआ हवाएं थम चुकी हैं। पुरवाई के असर से प्रदेश के 40 जिलों में घने कोहरे की संभावना है।

Umh News india

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *