Crime News

बुलंदशहर में चाकू की नोक पर नाबालिग से दुष्कर्म

बुलंदशहर जिले के जहांगीराबाद थाना क्षेत्र के एक गांव में 13 साल की किशोरी से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप है कि गैर समुदाय के एक युवक ने बृहस्पतिवार देर रात चाकू की नोक पर इस वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने पीड़ित परिवार की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

घटना बृहस्पतिवार रात करीब 10 बजे हुई। आरोपी चुपके से पीड़ित परिवार के घर की छत पर चढ़ गया। वहां उसने नाबालिग बच्ची को पकड़ लिया और चाकू दिखाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। वारदात के बाद आरोपी ने बच्ची को जान से मारने और परिवार को नुकसान पहुंचाने की धमकी भी दी। पीड़ित परिवार ने आरोप लगाया है कि आरोपी युवक पिछले कुछ दिनों से नाबालिग बच्ची के साथ आते-जाते समय छेड़छाड़ कर रहा था। बच्ची ने इस बारे में अपने परिजनों को भी बताया था। परिजनों द्वारा कोई कदम उठाने से पहले ही आरोपी ने इस घटना को अंजाम दे दिया।

घटना के बाद पीड़ित परिवार ने जहांगीराबाद थाने में आरोपी के खिलाफ नामजद तहरीर दी। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल संबंधित धाराओं, जिनमें पॉक्सो एक्ट भी शामिल है, के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।

एसपी देहात अंतरिक्ष जैन ने बताया कि आरोपी वारदात के बाद से फरार है। पुलिस प्रशासन ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित कर दी हैं और जल्द ही उसे गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया है। पीड़िता को चिकित्सीय परीक्षण के लिए भेजा गया है।

Umh News india

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *