News

खुर्जा : दुकानों पर सिंथेटिक पनीर और मिलावटी सरसों तेल की हो रही खुलेआम बिक्री

खुर्जा। नगर की डेयरी और किराना स्टोरों पर सिंथेटिक पनीर और मिलावटी सरसों तेल की खुलेआम बिक्री की जा रही है। जिससे लोगों के स्वास्थ के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है।


खुर्जा में सिंथेटिक पनीर और मिलावटी सरसों तेल तेल से लोगों के स्वास्थ को घातक खतरा पैदा हो सकता है। नगर के सड़को पर खडी होने वाली ठेलियों पर सिंथेटिक पनीर और मिलावटी सरसों तेल का खुलेआम प्रयोग किया जा रहा है। नगर की प्रमुख दुकानों पर सिंथेटिक पनीर आसानी से मिल जाता है। सिंथेटिक पनीर दुकानों पर 200 रूपये से 250 रूप्ये किलो तक बिक्री किया जा रहा है। जिससे लोगों के स्वास्थ को खतरा पैदा हो सकता है।

कृत्रिम पनीर (या एनालॉग चीज़) वनस्पति तेल (जैसे पाम ऑयल), स्टार्च, और केमिकल पाउडर से बना एक सस्ता विकल्प है। दूध से न बनने के कारण यह असली पनीर से काफी अलग होता है और होटलों में पिज्जा-बर्गर आदि में इसका उपयोग होता है। इसका अत्यधिक सेवन स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकता है

बनावट और स्वाद: असली पनीर गर्म करने पर मुलायम होता है, लेकिन कृत्रिम पनीर रबर जैसा खिंचता है और ठीक से पिघलता नहीं है।

घर पर पहचान (आयोडीन टेस्ट): पनीर के टुकड़े को पानी में उबालें और ठंडा होने पर उसमें आयोडीन टिंचर मिलाएं। अगर रंग नीला हो जाए, तो उसमें स्टार्च (आलू/मैदा) की मिलावट है।

Umh News india

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *