google-site-verification=aXcKQgjOnBT3iLDjEQqgeziCehQcSQVIW4RbI82NVFo
News

यूपी के 4 शहरों में जोरदार बारिश, अलर्ट, ओले भी गिरेंगे

यूपी में शुक्रवार को लगातार तीसरे दिन बारिश देखने को मिली। मुजफ्फरनगर में दोपहर में बारिश हुई। गाजियाबाद में सुबह की बरसात के बाद दोपहर में भी हल्की बूंदाबांदी हुई।

नोएडा, गाजियाबाद, मेरठ और सहारनपुर में सुबह अचानक तेज बारिश हुई। प्रयागराज में बादल छाए हैं। तेज हवाएं चल रही हैं। इससे गलन और बढ़ेगी।

मौसम विभाग के मुताबिक, 6 शहरों में भारी और 20 शहरों में हल्की बारिश हो सकती है। जबकि, गरज-चमक के साथ ओले भी गिर सकते हैं। कुछ शहरों में 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी।

शुक्रवार सुबह 30 शहरों में घना कोहरा छाया रहा। गोरखपुर में विजिबिलिटी 40 मीटर देखने को मिली। गुरुवार को मुजफ्फरनगर सबसे ठंडा जिला रहा। यहां का तापमान 7.4°C दर्ज किया गया।

अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस जाने की उम्मीद है। हवा में नमी की मात्रा 92% है। वाराणसी में BHU के मौसम वैज्ञानिक मनोज श्रीवास्तव ने बताया- पश्चिमी विक्षोभ के चलते उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों में बारिश होने की संभावना दिखाई दे रही है। 48 घंटे में यूपी के दिन के तापमान में बड़ा बदलाव होने की आशंका नहीं है।

दिल्ली से सटे NCR में प्रदूषण फिर से बढ़ा है। दिल्ली, नोएडा के बाद गाजियाबाद की हवा रात में फिर से जहरीली हुई। पिछले 2 दिन से AQI 300 के नीचे आने से लोगों ने राहत की सांस ली है। लेकिन अब फिर से AQI में बढ़ोतरी हुई है। दिल्ली का AQI 356, ग्रेटर नोएडा का 294 और गाजियाबाद का 271 रिकॉर्ड किया गया।

Umh News india

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *