Crime News

‘प्‍यार’ में बदला! जेल से बाहर आते ही घर में घुसकर युवती को गोंदा चाकू

Bahraich: यूपी के बहराइच में एक युवक ने घर में घुसकर कथ‍ित प्रेम‍िका पर जानलेवा हमला कर द‍िया. आरोपी पहले उसके घर में घुसा और ताबड़तोड़ चाकु से युवती पर हमला कर द‍िया. उसे बचाने के ल‍िए दौड़ी मां और नानी समेत अन्‍य मह‍िलाओं पर भी वार क‍िया गया है. इसमें सभी गंभीर रुप से घायल हो गये. मह‍िलाओं के शोर मचाने पर आरोपी मौके से फरार हो गया. घटना के बाद मौके पर जुटे लोगों ने मामले की जानकारी पुल‍िस को द‍िया.

सूचना पर पहुंची पुल‍िस ने घटनास्‍थल की जांच की. घायलों को इलाज के ल‍िए अस्‍पताल में भर्ती कराया है. जहां युवती की स्‍थ‍िती गंभीर बताई जा रही है. बताया जा रहा है क‍ि आरोपी के खिलाफ वर्ष 2020 में छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज कराया गया था. जिसमें वह जेल गया था. हालांकि, इस समय वह जमानत पर बाहर आया हुआ था. इसके बाद उसने उसी युवती पर जानलेवा हमला कर दिया.

बताया गया क‍ि मामला दरगाह थाना क्षेत्र के जोहरा बाग बगिया इलाके का है. यहां रहने वाली महिला के घर में अजान नाम का व्यक्ति घुस गया और चाकू से हमला कर दिया. हमले को देखकर घर में मौजूद अन्य महिलाओं ने उसे बचाने का प्रयास किया, जिसमें तीन और महिलाएं घायल हो गईं. घायलों में एक युवती, उसकी मां और नानी समेत अन्‍य मह‍िला शाम‍िल है. पुलिस ने चारों घायल महिलाओं को अस्पताल में भर्ती कराया. वहीं, पुलिस ने मामले की जांच करते हुए एकतरफा प्यार के एंगल से भी पड़ताल शुरू की है.

पुलिस के मुताबिक, वर्ष 2020 में युवती नाबालिग थी. उसने अजान के खिलाफ पॉक्सो एक्ट की धाराओं में छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज कराया था, जिसके बाद आरोपी जेल भी गया था. फिलहाल, आरोपी अजान जमानत पर बाहर है. घटना के बाद से वह फरार है और पुलिस उसकी तलाश कर रही है. पुल‍िस का कहना है की घायलों के बयान पर प्राथम‍िकी दर्ज की जा रही है.

Umh News india

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *