Crime News

3 लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार हुआ ROC अधिकारी

पटना में तैनात रजिस्ट्रार ऑफ कंपनीज (ROC) और ऑफिशियल लिक्विडेटर रमेश कुमार को 3 लाख रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया गया। इसके बाद CBI ने लखनऊ, पटना और रायबरेली में छापेमारी की। मामला रायबरेली की राजनीति और शिक्षा जगत से भी जुड़ा है।

रमेश कुमार की पत्नी डॉ. रीता वर्मा पासी रायबरेली भाजपा महिला अनुसूचित मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष हैं। उन्हें सलोन विधानसभा सीट से भाजपा टिकट का दावेदार माना जा रहा है।

भाजपा नेत्री हैं कॉलेज की प्रबंधक

डॉ. रीता वर्मा पासी सलोन तहसील के छतोह ब्लॉक के चतुरपुर/कपूरपुर इलाके में स्थित श्री राजाराम चेतना डिग्री कॉलेज की प्रबंधक हैं। यह कॉलेज लखनऊ विश्वविद्यालय से संबद्ध है। उनका घर पड़ोसी जिले अमेठी के लड़हियापुर में है। रमेश कुमार की गिरफ्तारी के बाद CBI की टीम ने रायबरेली स्थित कॉलेज और अमेठी के घर पर छापा मारा। यहां से कई संदिग्ध दस्तावेज, चल-अचल संपत्तियों के कागजात और नकदी मिलने की बात सामने आई है।

जांच में यह भी सामने आया है कि रायबरेली में डॉ. रीता वर्मा पासी के कई अन्य स्कूल-कॉलेज चल रहे हैं। जांच एजेंसी इनकी संपत्तियों का ब्योरा जुटा रही है।

शिकायत में 10 लाख रुपए रिश्वत मांगने का आरोप

CBI को दी गई आधिकारिक शिकायत के मुताबिक, लखनऊ के निशातगंज स्थित पेपर मिल कॉलोनी के रहने वाले अंकुर शर्मा ने 22 नवंबर को SP, CBI लखनऊ से लिखित शिकायत की थी। शिकायत के अनुसार, दिसंबर 2025 में अंकुर की पत्नी शिवांगी शर्मा की फर्म ‘मेसर्स रिद्धि सिद्धि’ को बिहार के डालमियानगर स्थित रोहतास शुगर मिल फैक्ट्री से स्क्रैप उठाने का टेंडर मिला था। कुछ स्क्रैप उठाने के बाद रमेश कुमार ने काम रुकवा दिया।

Umh News india

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *