JOBS

JOBS : ITI पास के लिए शानदार मौका

ECIL Recruitment 2026 : अगर आप ITI पास हैं, और नौकरी तलाश रहे हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है. भारत सरकार की सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी इलेक्ट्रॉनिक्स कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड यानी ECIL में 300 से अधिक अप्रेंटिस पदों पर भर्ती निकली है. इसके लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया भी शुरू हो गई है. इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए ट्रेड, इलेक्ट्रॉनिक्स मैकेनिक, फिटर, टर्नर और वेल्डर समेत कई पदों पर भर्तियां की जाएंगी. आवेदन कंपनी की वेबसाइट ecil.co.in पर जाकर करना है.

यहां आवेदन की अंतिम तिथि 11 अक्टूबर 2026 है. ऐसे में इच्छुक आवेदक बिना किसी देरी के आवेदन कर सकते हैं. बता दें कि इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 30 सितंबर 2026 को शुरू हुई थी. उम्मीदवारों का डॉक्यूमेंट वेरीफिकेशन 22 अक्टूबर से 24 अक्टूबर 2026 के बीच होगा. इसके बाद 28 से 29 अक्टूबर के बीच ऑफर लेटर मेल कर दिया जाएगा. वहीं, अप्रेंटिसशिप ट्रेनिंग की शुरुआत 2 नवंबर 2026 से होगी.

किस ट्रेड में कितनी सीटें

नोटिफिकेशन के अनुसार, इलेक्ट्रॉनिक्स कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया में इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए कुल 310 पदों की रिक्तियां भरी जाएंगी. इसमें सबसे अधिक 87 रिक्तियां फिटर के लिए हैं. इसके अलावा, इलेक्ट्रॉनिक्स मैकेनिक की 86, इलेक्ट्रिशियन की 50, कंप्यूटर ऑपरेटर एवं प्रोग्रामिंग असिस्टेंट की 41, वेल्डर की 16, टर्नर की 8 वैकेंसी और रेफ्रिजरेशन एंड एयर कंडिशनिंग मैकेनिक के लिए 5 वैकेंसी है.

Umh News india

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *