12वीं पास वालों के लिए ITBP में हेड कांस्टेबल बनने का मौका
दिल्ली (ITBP Head Constable Recruitment 2026). देश की बर्फीली और चुनौतीपूर्ण सीमाओं की रक्षा करने का जज्बा रखते हैं? अगर आप देश सेवा के साथ सुरक्षित और शानदार करियर की तलाश में हैं तो भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) में बेहतरीन मौका है. ITBP में हेड कांस्टेबल के पदों पर सीधी भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया आखिरी चरण में है. आईटीबीपी में हेड कांस्टेबल पद पर भर्ती के लिए recruitment.itbpolice.nic.in पर आवेदन कर सकते हैं.
आईटीबीपी में भर्ती से कम उम्र में ही देश के प्रतिष्ठित सुरक्षा बल का हिस्सा बन सकते हैं. आईटीबीपी में नौकरी की सबसे बड़ी खासियत है कि इसमें शुरुआती स्तर पर ही शानदार सैलरी पैकेज के साथ-साथ कई अन्य सरकारी सुविधाएं और भत्ते मिलते हैं. इसके लिए 27 अक्टूबर 2026 तक आवेदन कर सकते हैं. अगर आप इसके लिए जरूरी शैक्षणिक और शारीरिक योग्यता को पूरा करते हैं तो ऑफिशियल पोर्टल पर जाकर आज ही फॉर्म भर दें. इससे लास्ट मोमेंट पर आने वाली टेक्निकल बाधाओं से बच सकेंगे.
आईटीबीपी हेड कांस्टेबल को कितनी सैलरी मिलेगी?
किसी भी सरकारी नौकरी की तैयारी करते समय सबसे पहले उसकी सैलरी पर नजर जाती है. ITBP के इस पद पर चुने जाने वाले उम्मीदवारों को केंद्र सरकार के 7वें वेतन आयोग के पे लेवल-4 के तहत वेतन दिया जाएगा. इसके तहत चयनित युवाओं को 25,500 रुपये से लेकर 81,100 रुपये प्रति माह तक का आकर्षक वेतन मिलेगा. इसके अलावा महंगाई भत्ता, मेडिकल सुविधाएं और अन्य जोखिम भत्ते भी दिए जाते हैं. इससे करियर आर्थिक रूप से मजबूत बनता है
किसी भी सरकारी नौकरी की तैयारी करते समय सबसे पहले उसकी सैलरी पर नजर जाती है. ITBP के इस पद पर चुने जाने वाले उम्मीदवारों को केंद्र सरकार के 7वें वेतन आयोग के पे लेवल-4 के तहत वेतन दिया जाएगा. इसके तहत चयनित युवाओं को 25,500 रुपये से लेकर 81,100 रुपये प्रति माह तक का आकर्षक वेतन मिलेगा. इसके अलावा महंगाई भत्ता, मेडिकल सुविधाएं और अन्य जोखिम भत्ते भी दिए जाते हैं. इससे करियर आर्थिक रूप से मजबूत बनता है.
इस भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों को तय किए गए मानकों पर खरा उतरना होगा:
- शैक्षणिक योग्यता: आवेदक का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं (10+2) कक्षा पास होना अनिवार्य है. इसके साथ ही, संबंधित ट्रेड में आईटीआई (ITI) सर्टिफिकेट के साथ 3 साल का अनुभव या ऑटोमोबाइल इंजीनियरिंग में 3 वर्षीय डिप्लोमा होना जरूरी है.
- आयु सीमा: इस पद के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 25 वर्ष तय की गई है. आरक्षित वर्गों (जैसे एससी, एसटी और ओबीसी) के नियमों के अनुसार ऊपरी आयु सीमा में नियमानुसार छूट का प्रावधान भी रखा गया है.

