JOBS

बैंक ऑफ बड़ौदा में 2482 नौकरियां

BOB LBO Admit Card 2026: बैंक ऑफ बड़ौदा में लोकल बैंक ऑफिसर (LBO) के पदों पर नौकरी पाने की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए जरूरी अपडेट है. बैंक ने LBO भर्ती परीक्षा 2026 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है. जिन उम्मीदवारों ने इस भर्ती के लिए आवेदन किया है वे अब बैंक की आधिकारिक वेबसाइट bankofbaroda.bank.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं. इसके लिए उम्मीदवारों को अपना रजिस्ट्रेशन नंबर या रोल नंबर और पासवर्ड या जन्म तिथि दर्ज करनी होगी.उम्मीदवारों को ध्यान रखना होगा कि परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड का प्रिंटआउट लेकर जाना अनिवार्य है. बैंक ऑफ बड़ौदा की यह भर्ती कुल 2482 लोकल बैंक ऑफिसर पदों के लिए है. भर्ती परीक्षा 3 अक्टूबर 2026 को आयोजित की जाएगी.

2482 लोकल बैंक ऑफिसर पदों पर होगी भर्ती

बैंक ऑफ बड़ौदा की इस भर्ती के जरिए लोकल बैंक ऑफिसर के कुल 2482 पद भरे जाएंगे. ये सभी पद जूनियर मैनेजमेंट ग्रिड स्केल-1 के हैं. भर्ती का मूल नोटिफिकेशन 18 अगस्त 2026 को जारी किया गया था.भर्ती नोटिफिकेशन के मुताबिक ऑनलाइन परीक्षा अक्टूबर 2026 के पहले सप्ताह में आयोजित की जा सकती है. अब परीक्षा की तारीख 3 अक्टूबर 2026 तय की गई है. ऐसे में परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के साथ ही परीक्षा केंद्र, समय और अन्य जरूरी निर्देशों को भी ध्यान से देख लेना चाहिए.

BOB LBO Admit Card 2026: ऐसे करें डाउनलोड

बैंक ऑफ बड़ौदा LBO भर्ती परीक्षा का एडमिट कार्ड डाउनलोड करना काफी आसान है.इसके लिए उम्मीदवारों को बैंक की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर भर्ती से जुड़े लिंक तक पहुंचना होगा.

सबसे पहले बैंक ऑफ बड़ौदा की आधिकारिक वेबसाइट bankofbaroda.bank.in पर जाएं. इसके बाद वेबसाइट के Careers या Recruitment सेक्शन में जाएं. यहां Local Bank Officer Admit Card 2026 से संबंधित लिंक खोजें. लिंक मिलने के बाद उस पर क्लिक करें.अब उम्मीदवार के सामने लॉगिन पेज खुलेगा. यहां रजिस्ट्रेशन नंबर या रोल नंबर और पासवर्ड या जन्म तिथि दर्ज करनी होगी. लॉगिन डिटेल्स सबमिट करने के बाद स्क्रीन पर एडमिट कार्ड दिखाई देगा. इसे डाउनलोड कर लें और इसका स्पष्ट प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें.परीक्षा केंद्र पर उम्मीदवार को एडमिट कार्ड का प्रिंटआउट अनिवार्य रूप से साथ लेकर जाना होगा.

उम्मीदवार BOB LBO Admit Card 2026 डाउनलोड करने के लिए इस डायरेक्ट लिंक का इस्तेमाल कर सकते हैं:ibpsreg.ibps.in

BOB LBO भर्ती में देश के अलग-अलग राज्यों के लिए पद निर्धारित किए गए हैं. राज्यवार वैकेंसी में गुजरात सबसे आगे है. गुजरात में लोकल बैंक ऑफिसर के 1185 पद हैं. इसके बाद कर्नाटक में 418 और महाराष्ट्र में 218 पद हैं.इस भर्ती की एक अहम शर्त यह भी है कि उम्मीदवार को आवेदन करते समय जिस राज्य का विकल्प चुना गया है उस राज्य की स्थानीय भाषा में दक्षता की शर्त पूरी करनी होगी. इसलिए उम्मीदवारों को अपने चुने हुए राज्य और उससे जुड़ी स्थानीय भाषा की पात्रता को भी ध्यान में रखना होगा.

पहले ऑनलाइन परीक्षा, फिर LPT

बैंक ऑफ बड़ौदा LBO भर्ती में चयन एक ही चरण में नहीं होगा. उम्मीदवारों को कई चरणों से गुजरना होगा। सबसे पहले ऑनलाइन लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी. इसके बाद लैंग्वेज प्रोफिशिएंसी टेस्ट यानी LPT होगा.भर्ती प्रक्रिया में ग्रुप डिस्कशन यानी GD या पर्सनल इंटरव्यू यानी PI भी शामिल है यानी लिखित परीक्षा में प्रदर्शन के बाद उम्मीदवारों को आगे के चयन चरणों में भी शामिल होना होगा.

120 अंकों की होगी ऑनलाइन लिखित परीक्षा

LBO भर्ती की ऑनलाइन लिखित परीक्षा 120 अंकों की होगी.इसमें कुल 120 प्रश्न पूछे जाएंगे. परीक्षा में अंग्रेजी, बैंकिंग नॉलेज, जनरल/इकोनॉमिक अवेयरनेस, रीजनिंग और क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड से सवाल आएंगे.परीक्षा के लिए उम्मीदवारों को कुल 2 घंटे का समय दिया जाएगा. परीक्षा में गलत उत्तर देने पर 0.25 अंक की नेगेटिव मार्किंग भी होगी इसलिए उम्मीदवारों को सवाल हल करते समय विशेष सावधानी रखनी होगी.

अंतिम सेलेक्‍शन से पहले दस्तावेज और मेडिकल जांच

लिखित परीक्षा और चयन प्रक्रिया के अन्य चरणों के बाद उम्मीदवारों के दस्तावेजों का सत्यापन किया जाएगा. इसके साथ ही अंतिम चयन से पहले मेडिकल परीक्षा भी होगी.इस तरह BOB LBO भर्ती में उम्मीदवारों को ऑनलाइन लिखित परीक्षा, लैंग्वेज प्रोफिशिएंसी टेस्ट और GD या PI जैसे चरणों से गुजरना होगा. इसके बाद दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल परीक्षा की प्रक्रिया पूरी की जाएगी.

Umh News india

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *