Entertainment

साउथ में इतिहास रचने वाली पहली हिंदी फिल्म बनी ‘रामायण’

रामायण ने बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार परफॉर्मेंस करके अब तक कई रिकॉर्ड तोड़े हैं. रणबीर कपूर, साई पल्लवी, यश, लारा दत्ता और विवेक ओबेरॉय समेत तमाम कलाकारों ने इसमें अहम रोल अदा किए हैं. हिंदी और ग्लोबल ही नहीं, साउथ की भाषाओं में भी नमित मल्होत्रा की रामायण पार्ट 1 धुआंधार कमाई कर रही है. रामायण ने सिर्फ दक्षिण भारत में 200 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है.

रामायण को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुए 14 दिन हो चुके हैं. इन 14 दिनों में इसने भारत में 844 करोड़ का नेट कलेक्शन किया है तो ग्रोस कलेक्शन 1009 करोड़ के बार हो चुका है. जबकि वर्ल्डवाइड कमाई 1519 करोड़ रुपये हो चुकी है.

बात करें भारत के भीतर रामायण की कमाई की तो. सबसे ज्यादा कलेक्शन हिंदी पट्टी में हुआ है. रणबीर कपूर और साई पल्लवी की फिल्म ने 76% कमाई हिंदी कलेक्शन से कमाई है जिसका आंकड़ा 643.50 करोड़ रुपये हैं. वहीं साउथ की भाषाओं से भी 200 करोड़ की कमाई पूरी हो चुकी है.




हिंदी के बाद सबसे ज्यादा कमाई कन्नड़ भाषा से हुई है. जहां 8.1% का योगदान रहा. कन्नड़ स्टार यश की वजह से कन्नड़ में 68.75 करोड़ रुपये रामायण ने कमाए हैं. वहीं तेलुगू में ये कमाई 53 करोड़ है तो तमिल में 39 और मलयालम में 38 करोड़ रुपये का कलेक्शन पूरा हो गया है. इसी के साथ रामायण का साउथ भाषाओं में 200.90 करोड़ रुपये का बिजनेस पूरा हो चुका है. रामायण को नमित मल्होत्रा ने सिर्फ हिंदी तक सीमित नहीं रखा था. फिल्म में यश (रावण), साई पल्लवी (सीता), काजल अग्रवाल (मंदोदरी) और हरीश उथमन (विभीषण) जैसे कलाकार हैं. जो साउथ ऑडियंस को भी खींचते हैं. यही वजह है कि यश के स्टारडम के चलते कन्नड़ में फिल्म को खूब प्यार मिल रहा है.

Umh News india

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *