Crime News

कार 100 की स्पीड में बाइक से टकराई, फिर पेड़ से भिड़ी

बारातियों से भरी यूपी की कार ने बिहार में 100 की स्पीड से बाइक को टक्कर मार दी। इसके बाद कार 20 फीट हवा में उछली, 5-6 बार पलटी खाते हुए पेड़ से जा भिड़ी।

हादसे में दूल्हे के 4 दोस्तों समेत 7 लोगों की मौत हो गई। इनमें 4 कार सवार और 3 बाइक सवार शामिल हैं। कार सवार 5 युवक यूपी के गाजीपुर से बारात में शामिल होने बिहार जा रहे थे। बाइक सवारों में भी एक युवक गाजीपुर का ही रहने वाला था। वह अपने मामा के यहां घूमने आया था।

हादसा गुरुवार रात बिहार के बक्सर जिले के राजपुर थाना क्षेत्र में हुआ। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग पहुंचे और कार के दरवाजे तोड़कर अंदर फंसे लोगों को बाहर निकाला। कार सवार 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाकी 4 ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

मृतकों में कार सवार गाजीपुर के भतौरा गांव निवासी बादल कुमार (30), इरफान अंसारी (25), अरबाज अली (20) और दिव्यांशु ठाकुर (22) शामिल हैं। वहीं, बाइक सवार गाजीपुर के उतरौली गांव निवासी अरुण कुमार (22), बक्सर निवासी शुभम कुमार (21) और शिवम कुमार (18) की भी जान गई है। गाजीपुर जिले के गहमर थाना क्षेत्र के भतौरा गांव के 5 युवक कार से बिहार जा रहे थे। उन्हें कैमूर जिले के रामगढ़ के विशुनपुरा गांव में बारात में शामिल होना था।

इसी दौरान NH-319A पर सोनपा गांव के 3 युवक बाइक से घर से निकलकर 50 मीटर आगे बढ़े ही थे कि पीछे से आ रही बारातियों की कार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक पर पीछे बैठे अरुण का बायां पैर कटकर शरीर से अलग हो गया और दूर जा गिरा। हादसे में कारी बुरी तरह से डैमेज हो गई।

गाजीपुर के उतरौली का रहने वाला अरुण कुमार (22) दो भाइयों में छोटा था। वह सेना भर्ती की तैयारी कर रहा था। वह एक दिन पहले ही सोनपा निवासी अपने मामा हरेराम राजभर के यहां घूमने आया था।

शाम को वह ननिहाल के दोस्त सौरी गांव निवासी शुभम कुमार (21) और सिकरौल निवासी शिवम कुमार (18) के साथ बाइक से महावीर स्थान की तरफ जा रहा था। इसी दौरान यह हादसा हो गया। गाजीपुर के उतरौली का रहने वाला अरुण कुमार (22) दो भाइयों में छोटा था। वह सेना भर्ती की तैयारी कर रहा था। वह एक दिन पहले ही सोनपा निवासी अपने मामा हरेराम राजभर के यहां घूमने आया था।

शाम को वह ननिहाल के दोस्त सौरी गांव निवासी शुभम कुमार (21) और सिकरौल निवासी शिवम कुमार (18) के साथ बाइक से महावीर स्थान की तरफ जा रहा था। इसी दौरान यह हादसा हो गया।

प्रत्यक्षदर्शी और जलीलपुर पैक्स अध्यक्ष राजेश राय ने बताया कि टक्कर की इतनी तेज आवाज हुई कि दिमाग हिल गया। पीछे मुड़कर देखा तो कार में चीख-पुकार मची थी। आवाज सुनकर आसपास के लोगों के साथ मौके पर पहुंचा, तो देखा कि बाइक सवार तीनों युवक सड़क पर गिरकर छटपटा रहे थे।

Umh News india

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *