Crime News

बाराबंकी में ड्राइवर-कंडक्टर जिंदा जले:केवल कंकाल बचा

बाराबंकी में शनिवार सुबह किसान पथ पर स्क्रैप लदा ट्रक आगे चल रहे ट्रक में घुस गया। टक्कर के बाद उसके केबिन में आग लग गई। हादसे में ड्राइवर और कंडक्टर जिंदा जल गए। आग से पूरा केबिन जलकर राख हो गया।

सूचना मिलने पर पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने करीब दो घंटे में आग बुझाई। इसके बाद केबिन की तलाशी में दो लोगों के जले हुए शव मिले। हादसा बाराबंकी जिला मुख्यालय से करीब 20 किमी दूर माती इलाके में सुबह 9:30 बजे हुआ।

पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि हादसे के समय ट्रक के केबिन में कुल कितने लोग सवार थे। मौके पर पहुंचे सीओ सिटी आफताब आलम ने बताया कि हादसे की जांच की जा रही है। केबिन में सवार लोगों की संख्या और घटना से जुड़ी अन्य जानकारियां जुटाई जा रही हैं। हादसे के बाद मौके पर पहुंचे एआरटीओ अमिताभ राय ने बताया कि किसान पथ पर एक ट्रक (UP21 CT 9128) पहले से खड़ा था, जो खराब हो गया था। उसमें बोरियों में अनाज लदा है। ट्रक के पीछे रेडियम का कोन भी रखा था ताकि लोग आसानी से देख लें।

लेकिन सुबह करीब 9:30 बजे पीछे से आ रहा स्क्रैप लदा ट्रक (PB11 CX 6901) बेकाबू होकर उसमें टकरा गया। टकराने के बाद स्क्रैप लदे उसमें आग लग गई। आग से ट्रक में बैठा चालक चालक जल गया। ट्रक में एक और शव जला हुआ मिला है, जो कंडक्टर का बताया जा रहा है। राहगीरों की सूचना पर पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची।

Umh News india

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *