छठी मैया की भक्ति में लीन हुईं अक्षरा सिंह
नई दिल्ली. छठ महापर्व की शुरुआत हो चुकी है. बीते 13 नवंबर को नहाय-खाय के साथ छठ की शुरुआत हुई. भोजपुरी सुपरस्टार अक्षरा सिंह ने सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें शेयर की हैं जिनमें वो छठ की तैयारी करती दिख रही हैं
अक्षरा सिंह ने कई सारी फोटोज शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, ‘आज नहाय-खाय पर गंगा मैया में डुबकी लगाकर छठ महापर्व की शुरुआत की छठी मइया का आशीर्वाद हम सब पर बना रहे. जय छठी मैया अक्षरा सिंह ने नहाय-खाय़ की झलक दिखाते हुए इंस्टाग्राम पर कैप्शन में लिखा, ‘हमारे घर में भी नहाय-खाय की तैयारी शुरू हो गई है. जय छठी मैया’. वहीं उन्होंने दूसरे पोस्ट में कई सारी फोटोज भी शेयर की हैं.

