Crime News

बुलंदशहर : युवती पर चाकू से हमले का आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार

खुर्जा नगर थाना क्षेत्र में युवती पर चाकू से हमला करने के आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की जवाबी फायरिंग में आरोपी के पैर में गोली लगी। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने उसके पास से तमंचा, कारतूस और हमले में इस्तेमाल चाकू बरामद किया है।

चाकू बरामद कराने ले गई थी पुलिस

पुलिस के मुताबिक, शनिवार को खुर्जा नगर क्षेत्र में एक युवती पर चाकू से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया गया था। पीड़िता की तहरीर पर BNS की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। इसके बाद से पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी थी। 14 नवंबर की रात पुलिस टीम आरोपी असद पुत्र ताहिर को उसकी निशानदेही पर हमले में इस्तेमाल चाकू बरामद कराने के लिए झमका बंबा के पास ले गई थी। आरोप है कि इसी दौरान असद ने वहां पहले से छिपाकर रखे गए तमंचे से पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी और अभिरक्षा से भागने की कोशिश की।

जवाबी फायरिंग में पैर में लगी गोली

पुलिस ने जवाबी फायरिंग की, जिसमें असद के पैर में गोली लग गई। वह घायल होकर गिर पड़ा। पुलिस टीम ने उसे पकड़ लिया और इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस के मुताबिक, उसकी हालत खतरे से बाहर है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 315 बोर का अवैध तमंचा, दो खोखा कारतूस और युवती पर हमले में इस्तेमाल चाकू बरामद किया है। गिरफ्तार आरोपी असद ग्राम लखावटी मिर्जापुर, थाना खुर्जा देहात, जिला बुलंदशहर का रहने वाला है। पुलिस मुठभेड़ के संबंध में भी उसके खिलाफ कार्रवाई कर रही है। कार्रवाई करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक रामफल सिंह, वरिष्ठ उपनिरीक्षक नितीश भारद्वाज, उपनिरीक्षक संदीप, उपनिरीक्षक शिवम चौधरी, हेड कांस्टेबल शिव कुमार और कांस्टेबल सुशांत व भूरा शामिल रहे।

Umh News india

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *