UP NEWS ; बॉयफ्रेंड संग पकड़े जाने पर गर्लफ्रेंड ने किया हंगामा
झांसी में माता-पिता लापता बेटी की बरामदगी की गुहार लगाने एसएसपी ऑफिस पहुंचे। वे ऑफिस के वे बाहर खड़े थे, तभी अचानक लाल जोड़े में लापता बेटी अपने बॉयफ्रेंड के साथ बाइक से जाती दिखी। यह देख माता-पिता झपट पड़े और दोनों को बाइक से गिरा लिया।
बाइक छोड़कर भाग रहे बॉयफ्रेंड को पिता ने दबोचा और बेटी को मां ने पकड़ा। फिर दोनों को खींचते हुए एसएसपी ऑफिस में ले गए। पिता ने बॉयफ्रेंड को थप्पड़ मारे तो बेटी चीखने चिल्लाने लगी। बोली- उसे मारो मत। हमने शादी कर ली है। काफी देर तक हंगामा चला।
बाद में ऑफिस की पुलिस बाहर आ गई और सभी को अंदर ले गई। घटना शुक्रवार दोपहर की है। अब इसके वीडियो सामने आए हैं। मां ने कहा कि बेटी नाबालिग है। उसे बहकाया गया है। वहीं, बेटी ने कहा कि वो बालिग है, मर्जी से शादी की है। अब पुलिस आयु की जांच कर रही है। पूरा मामला बड़ागांव थाना क्षेत्र का है।
बड़ागांव थाना क्षेत्र की एक महिला ने बताया- मेरी बेटी 17 साल की है। 15 दिन पहले वह घर से निकल गई और फिर लौटकर नहीं आई। काफी तलाश करने पर भी कोई सुराग नहीं लगा। तब बड़ागांव थाने में शिकायत दी थी। शिकायत पर कोई सुनवाई नहीं हुई।
बेटी का कोई सुराग नहीं लग रहा था। बेटी की बरामदगी की गुहार लगाने के लिए वह पति और ससुर के साथ शुक्रवार को एसएसपी ऑफिस पहुंची। ऑफिस के जस्ट बाहर परिजन खड़े थे। तभी एक बाइक पर लापता बेटी अपने बॉयफ्रेंड के साथ जाते दिखी। यह देख दादा चीख पड़े।
तब माता-पिता दौड़े और बाइक से दोनों को गिरा लिया। इस दौरान युवक बाइक छोड़कर भागने लगा। तब पिता ने उसे दौड़कर पकड़ लिया। इसके बाद मां ने बेटी को पकड़ा। दोनों को खींच एसएसपी ऑफिस ले गए और पुलिस के हवाले कर दिया।

