google-site-verification=aXcKQgjOnBT3iLDjEQqgeziCehQcSQVIW4RbI82NVFo
Latest

सुल्तानपुर : प्रेमी-प्रेमिका ने एक साथ खाया जहर

सुल्तानपुर में प्रेमी-प्रेमिका ने एक साथ जहर खाकर जान देने की कोशिश की। दोनों को गंभीर हालत में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दोस्तपुर पहुंचाया गया। जहां पर डॉक्टर ने लड़के को डेड घोषित कर दिया। वहीं लड़की को गंभीर हालत में डॉक्टर ने जिला अस्पताल अम्बेडकर नगर रेफर किया। लेकिन परिजन उसे प्राइवेट अस्पताल में ले जाकर इलाज करा रहे हैं।

मामला दोस्तपुर थानाक्षेत्र से जुड़ा है। थाना क्षेत्र के ग्राम भीलमपुर निवासी भारतलाल निषाद (20) एक प्राइवेट कॉलेज में गाड़ी चलाता था। उसी स्कूल में पढ़ने वाली 20 वर्षीय छात्रा से उसका प्रेम प्रसंग हो गया। दोनों के मध्य प्रेम प्रसंग चलते हुए 3 साल हो गए थे। इसी बीच भारतलाल की प्रेमिका शादी करने की जिद करने लगी। तब भारत ने अपने भाई की शादी हो जाने के बाद शादी करने की बात कही।

मंगलवार को बात बढ़ गई थी और दोनों के घरों तक मामला पहुंचा तो दोनों परिवार के लोगों ने लड़के लड़की पर सख्ती की। तभी बीती रात दोनों घर से निकलकर भीलमपुर में 52 बीघा के नाम से तालाब के पास आए और दोनों ने एक साथ जहर खा लिया। परिजन रात भर दोनों की खोजबीन करते रहे।

बुधवार सुबह खेत जोतने गए ट्रैक्टर चालक ने दोनों को तड़पते देखा तो परिजनों को सूचना दी। दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दोस्तपुर लाया गया। यहां भारतलाल निषाद को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। परिजन पोस्टमार्टम के बगैर शव लेकर घर गए और अंतिम संस्कार कर दिया। लड़की की हालत गंभीर देखकर डॉक्टर ने उसे जिला अस्पताल अंबेडकरनगर रेफर किया।

थानाध्यक्ष पंडित तिवारी ने बताया कि अभी तहरीर नहीं मिली है। सूत्रों की मानें तो आज यानी बुधवार को दोनों कोर्ट मैरिज करने वाले थे।

Umh News india

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *