बरेली में 8वीं की छात्रा से गैंगरेप
UP News and Updates in Hindi: अगर आपको उत्तर प्रदेश से जुड़ी आज की मुख्य और ताजा खबरें पढ़नी हैं तो यहां पर आपको सब जानकारी मिलेगी. यहां आपको शहर और उसके आस-पास की बड़ी खबरों के अलावा अलग-अलग स्थानों पर होने वाले घटनाक्रमों के बारे में भी सब पढ़ने को मिलेगा,
बरेली: नवाबगंज थाना क्षेत्र में 8वीं कक्षा की छात्रा से गैंगरेप का मामला सामने आया है. आरोप है कि छात्रा मां के साथ खेत में काम करने गई थी, तभी बाइक सवार विमलेश और उसके एक साथी ने वारदात को अंजाम दिया. पुलिस ने विमलेश और एक अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है. मेडिकल जांच में छात्रा के साथ दुष्कर्म की पुष्टि हुई है. घटना की जानकारी मिलते ही एसएसपी समेत पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया. आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की तीन टीमें गठित की गई हैं.

