Crime News

नोएडा में दो महिलाओं के बीच जमकर हाथापाई

ग्रेटर नोएडा वेस्ट के गौर सिटी-2 स्थित 14th एवेन्यू में दो महिलाओं के बीच मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। बताया जा रहा है कि एक पत्नी ने अपने पति को दूसरी महिला के साथ देख लिया, जिसके बाद विवाद बढ़ गया और दोनों के बीच हाथापाई शुरू हो गई।

जानकारी के अनुसार, पति-पत्नी के बीच पहले से विवाद चल रहा है और मामला कोर्ट में विचाराधीन है। शुक्रवार को पति की एक महिला मित्र अपना फ्लैट खाली कर रही थी। उसने सामान शिफ्ट कराने के लिए युवक को 14th एवेन्यू बुलाया था। पत्नी को इसकी जानकारी मिल गई और वह भी पति के पीछे वहां पहुंच गई। मौके पर पति को दूसरी महिला के साथ देखकर पहले कहासुनी हुई और फिर दोनों महिलाओं के बीच मारपीट शुरू हो गई। वहां मौजूद किसी व्यक्ति ने करीब 12 सेकेंड का वीडियो बना लिया, जो शनिवार दोपहर सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

घटना की सूचना पुलिस को भी दी गई थी। मौके पर दोनों पक्षों ने अपनी-अपनी बात रखी, लेकिन किसी ने भी लिखित शिकायत नहीं दी। बाद में दोनों पक्षों ने आपसी समझौता कर लिया और आगे कोई कार्रवाई न करने की बात कही।

डीसीपी शैलेंद्र सिंह ने बताया कि बिसरख थाना प्रभारी को मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। फिलहाल पुलिस वायरल वीडियो और घटना की परिस्थितियों की जांच कर रही है।

Umh News india

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *