स्कूलों में PTI टीचर के 2000 पदों पर निकली भर्ती
Punjab PTI Vacancy : शारीरिक शिक्षा और खेल के फील्ड में करियर बनाने का सपना देख रहे युवाओं के लिए खुशखबरी है. पंजाब स्कूल शिक्षा विभाग ने प्राइमरी कैडर में फिजिकल ट्रेनिंग इंस्ट्रक्टर (PTI) के 2000 पदों पर बंपर भर्ती निकाली है. इसके माध्यम से PTI की भर्ती राज्य के सरकारी स्कूलों में होगी.
इस भर्ती अभियान की सबसे खास बात यह है कि कुल 2000 रिक्तियों में से 650 पद महिला अभ्यर्थियों के लिए आरक्षित किए गए हैं. इससे राज्य की महिला खिलाड़ियों और शारीरिक शिक्षा में डिग्री धारक युवतियों के लिए बड़ा अवसर है.
महत्वपूर्ण तिथियां
- ऑनलाइन आवेदन शुरू- 1 अगस्त 2026
- ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि- 31 अगस्त 2026
- फीस पेमेंट की लास्ट डेट- 31 अगस्त 2026
अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे अंतिम समय में वेबसाइट पर होने वाली भारी ट्रैफिक या तकनीकी दिक्कतों से बचने के लिए समय रहते अपना रजिस्ट्रेशन पूरा कर लें.
फिजिकल ट्रेनिंग इंस्ट्रक्टर के लिए चयनित उम्मीदवारों को तीन साल के प्रोबेशन पीरियड के दौरान बिना किसी अतिरिक्त भत्ते के 29200 रुपये प्रति माह का तय वेतन दिया जाएगा. प्रोबेशन अवधि सफलतापूर्वक पूरा करने के बाद नियमानुसार वेतन और भत्ते लागू होंगे.
इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त स्कूल से 12वीं पास होना चाहिए. इसके साथ ही अभ्यर्थी के पास CPEd या डीपीएड या बीपीईड योग्यता होनी चाहिए.
उम्र सीमा की बात करें, तो 1 जनवरी 2026 तक न्यूनतम आयु 18 साल और अधिकतम 37 वर्ष होनी चाहिए. आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को पांच साल की छूट मिलेगी.
कैसे होगा सेलेक्शन
अभ्यर्थियों का चयन कुल 100 अंकों के आधार पर तैयार मेरिट लिस्ट से होगा. लिखित परीक्षा में 70 अंकों का ऑब्जेक्टिव टेस्ट होगा. खेल ग्रेडेशन के आधार पर 30 अंक दिए जाएंगे. इसके अलावा पंजाबी भाषा का क्वालिफाइंग टेस्ट और शारीरिक दक्षता परीक्षा भी आयोजित की जाएगी.

