Crime News

होटल में महिला कंप्यूटर ऑपरेटर संग पकड़े गए अधिशासी अभियंता

लखनऊ के एक होटल में अधिशासी अभियंता उदय प्रताप एक महिला के साथ पकड़े गए। महिला के पति की सूचना पर पुलिस होटल पहुंची और दोनों को कमरे से पकड़ लिया। पति ने होटल में हंगामा किया। हालांकि, पुलिस मामले की जांच कर रही है।

सूत्रों के मुताबिक, महिला पहले बांदा में अधिशासी अभियंता के कार्यालय में कंप्यूटर ऑपरेटर के पद पर काम कर चुकी है। अधिशासी अभियंता उदय प्रताप ने उसे लखनऊ बुलाया था। इसके बाद वह खुद गोंडा से लखनऊ पहुंचे। महिला के पति को दोनों के होटल में होने की जानकारी मिली। इसके बाद उसने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने होटल पहुंचकर अधिशासी अभियंता और महिला पूछताछ की। महिला के पति की ओर से लगाए गए आरोपों की जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Umh News india

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *