Crime News

बहन से गंदी हरकत, 11 साल का भाई भिड़ा , झांसी पुलिस ने एनकाउंटर में पकड़ा

11 अगस्त को मम्मी-दादी खेत और दादा सिलेंडर भराने गए थे। घर पर मैं और मेरी 13 साल की बहन थीं। मैं घर के बाहर वाले कमरे में बनी दुकान पर बैठा था। बहन पेड़ पर झूला झूल रही थी।

तभी बाइक से एक युवक आया। उसने गुटखा लिया और बहन के पास जाकर बैठ गया। हमें कुरकुरे खरीदकर दिए। मैं वहीं बच्चों के साथ खेलने लगा। युवक बहन के सीने पर हाथ लगाने लगा।

मैंने ध्यान नहीं दिया। फिर उसने मुझे पानी लाने भेज दिया। वापस आया तो बहन और युवक दोनों नहीं दिखे। फिर घर के बाहर खड़ी एक बच्ची ने बताया कि वो घर के अंदर गए हैं।

मैं पहुंचा तो देखा कि वह कमरे में बहन के साथ गंदी हरकत करने की कोशिश कर रहा था। मैं उससे भिड़ गया। पूछा- तू मेरी बहन के साथ क्या कर रहा है? अभी बुआ को बुलाकर लाता हूं। यह सुनते ही आरोपी भाग गया।” यह कहना है कि झांसी के रहने वाले 11 साल के एक छोटे बच्चे का। जिसने मानसिक रूप से बीमार अपनी 13 साल की बहन का रेप होने से बचा लिया। यही नहीं, CCTV फुटेज देखकर आरोपी की पहचान भी की।

पुलिस ने 14 अगस्त की देर रात मुठभेड़ में आरोपी रतिराम रायकवार को गिरफ्तार कर लिया। उसकी उम्र 36 साल है। शादी हो चुकी है। उसकी 14 साल की एक बेटी भी है। उस पर रेप के प्रयास का केस दर्ज किया गया है। घटना रक्सा थाना क्षेत्र की है। पीड़िता की दादी ने कहा- मेरे दो बेटे थे। बड़ा बेटा पीआरडी में जवान था, उसने 3 साल पहले सुसाइड कर लिया था। अब बहू, 13 साल की पोती और 11 साल का पोता मेरे पास रहते हैं। छोटा बेटा अपने परिवार के साथ अलग रहता है।

घर के बाहर मेरे पति गुमटी खोले हुए हैं। जिस पर गुटखा, बीड़ी, सिगरेट और नमकीन बेचते हैं। पोते ने बहुत बहादुरी और समझदारी दिखाई। उसकी वजह से पोती बच गई। पता नहीं वो क्या करता? हमें किस हाल में बच्ची मिलती।

दादी ने आगे बताया- हम लोग आरोपी को नहीं जानते। घटना के बाद पुलिस को सूचना दी। पोते ने ही बताया कि वो लाल रंग की शर्ट पहने था। हाइवे की तरफ भाग गया था। तब पुलिस ने रास्ते के CCTV कैमरे देखे। उसमें बाइक से आरोपी जाता दिखा। पुलिस पोते को फुटेज दिखाने ले गई तो उसने आरोपी को पहचान लिया। दादी ने आगे कहा- पुलिस ने गोली मारकर आरोपी को पकड़ा है। ये बहुत अच्छा किया। मगर हम चाहते हैं कि उसे जान से मार दिया जाए। वो साइको है। आज मेरी बच्ची के साथ करने की कोशिश की, कल किसी और के साथ करेगा। उसे फांसी की सजा होनी चाहिए। सीओ सदर प्रिया सिंह ने बताया था- पुलिस ने सीसीटीवी से आरोपी की पहचान रतिराम रायकवार (36) पुत्र बिहारी रायकवार रूप में की। वह प्रेमनगर थाना क्षेत्र के नगरा राजीव नगर का रहने वाला है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई थी। शुक्रवार देर रात लगभग 1 बजे मुखबिर से आरोपी रतिराम की लोकेशन मिली।

पुलिस ने अठोंदना ओवरब्रिज के पास घेराबंदी की। आरोपी ने पुलिस को देखते ही फायरिंग कर दी। काउंटर अटैक में उसके पैर में गोली लगी। उसके पास से तमंचा, दो खोखा कारतूस, एक जिंदा कारतूस, एक बाइक और 750 रुपए बरामद हुए हैं। पूछताछ में पता चला कि वह पहले भी बच्चियों के साथ इस तरह की घटनाएं कर चुका है।

आरोपी ने पहचान छुपाने के लिए अपनी दाढ़ी-मूंछ क्लीन करा ली थी। ताकि पकड़ा न जाए। गांव में उसका एक दोस्त रहता है। घटना वाले दिन वह दोस्त से मिलकर वापस जा रहा था। बच्चों को अकेला देखकर उसने घटना को अंजाम देने का प्लान बनाया। अरोपी हलवाई का काम करता है।

Umh News india

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *