यश-कियारा के ‘Toxic’ गाने पर भड़के नेटिजंस
दिल्ली. साउथ सुपरस्टार यश और कियारा आडवाणी की मोस्टअवेटेड फिल्म ‘टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स’ का पहला गाना ‘तबाही’ रिलीज हो गया है. इधर गाना रिलीज हुआ और उधर सोशल मीडिया पर तबाही मचनी शुरु हो गई. म्यूजिक वीडियो ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है. जहां एक तरफ फैंस यश और कियारा की केमिस्ट्री की तारीफ कर रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ कुछ लोगों ने इसके बोल्ड और इंटीमेट सीन्स पर आपत्ति जता रहे हैं. कुछ ने तो इसे ‘कंडोम एड’ जैसा बताया तो कुछ ने ‘इरोटिका’ करार दिया.
‘तबाही’ को मशहूर सिंगर और संगीतकार विशाल मिश्रा ने कंपोज, प्रोड्यूस और अपनी आवाज दी है. इसके हिंदी बोल राज शेखर ने लिखे हैं. वहीं गाने के कन्नड़, तेलुगु, तमिल और मलयालम वर्जन भी रिलीज किए गए हैं, जिनके बोल क्रमशः योगराज भट्ट, रामजोगैया शास्त्री, विग्नेश शिवन और रफीक अहमद ने लिखे हैं.
प्यार, जुनून और समर्पण की कहानी है ‘तबाही’
भव्य सिनेमैटिक अंदाज में फिल्माए गए ‘तबाही’ में यश और कियारा के बीच गहरे रोमांटिक रिश्ते को दिखाया गया है. शानदार लोकेशन, ऑर्केस्ट्रा स्कोर और इलेक्ट्रिक गिटार के साथ तैयार इस गाने में दोनों कलाकारों की इमोशनल और इंटेंस केमिस्ट्री देखने को मिलती है. मेकर्स ने इसे प्यार, जुनून और समर्पण की कहानी के रूप में पेश किया है. हालांकि, गाने के रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई. कई लोगों ने यश और कियारा की ऑन-स्क्रीन जोड़ी को फिल्म की सबसे बड़ी यूएसपी बताया. वहीं, दूसरी ओर कई नेटिजन्स को गाने के बोल्ड विजुअल्स पसंद नहीं आए.

