Crime News

LUCKNOW NEWS : बैंक अफसर महिला की पति ने मारी गोली

Lucknow

लखनऊ के पॉश इलाके में महिला बैंक अफसर की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। गुरुवार दोपहर 12 बजे कार सवार युवक ने कॉल करके महिला को ICICI बैंक के बाहर बुलाया। आरोपी ने महिला से थोड़ी देर तक बातचीत की, फिर गोली मारकर भाग गया।

गोली की आवाज सुनकर बैंककर्मी और आसपास के लोग दौड़कर पहुंचे। महिला को पास के अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। आरोपी CCTV में भी नजर आया है। वारदात गोमती नगर थाने से 200 मीटर दूर ICICI बैंक के बाहर हुई।

घटना की जानकारी मिलते ही अफसर मौके पर पहुंच गए हैं। फोरेंसिक टीम जांच कर रही है। जिस बैंक अफसर की हत्या हुई, उसका नाम दिव्या मिश्रा है। वह ICICI बैंक में असिस्टेंट मैनेजर थी। वह आलमबाग में रहती थी। उसने एक साल पहले पति मानस से तलाक लेने के लिए कोर्ट में अपील दायर की थी। लखनऊ के गोमती नगर में महिला बैंक अफसर की पति ने दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। आरोपी ने महिला को बैंक के बाहर बुलाया और गोली मार दी।

Umh News india

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *