Crime News

मेरठ में 3 कांवड़ियों को कंटेनर ने रौंदा, मौत

मेरठ में बुधवार तड़के 4:30 बजे तेज रफ्तार कंटेनर ने तीन कांवड़ियों को रौंद दिया, जिससे उनकी मौत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। तीनों कांवड़िए उछलकर 10 मीटर दूर सड़क पर जा गिरे। हादसा दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर भोजपुर के पास हुआ। तीनों बाइक से हरिद्वार गंगाजल लेने जा रहे थे। मृतकों की पहचान अलीगढ़ के प्रदीप, राजकुमार और ज्ञान प्रकाश के रूप में हुई है।

इधर, सावन माह शुरू होने के साथ ही कांवड़ यात्रा भी चरम पर है। यूपी की सड़कों पर इसके अलग-अलग रंग देखने को मिल रहे हैं। कोई एलियन बनकर यात्रा कर रहा है, तो कोई अपने माता-पिता या घर के बुजुर्ग को कांवड़ में बैठाकर कंधे पर लेकर निकला है।

दिल्ली के कांवड़िए अरुण कुमार अपने भाई की हत्या के बाद उन्हें न्याय दिलाने की मांग को लेकर कांवड़ यात्रा कर रहे हैं। मुजफ्फरनगर में उन्होंने कहा, “हम अपने भाई को न्याय दिलाने के लिए कांवड़ लेकर आए हैं। उसकी याद पूरी जिंदगी रहेगी, लेकिन हम चाहते हैं कि उसे न्याय मिले और आरोपियों का एनकाउंटर हो।”

वहीं, एलियन का रूप धारण कर कांवड़ यात्रा कर रहे दिल्ली के किशन घोष ने कहा, “जल लेकर लौटते समय कई बार कांवड़ियों के चेहरों पर मायूसी दिखती है। मुझे देखकर वे मुस्कुरा देते हैं, इससे मुझे खुशी मिलती है। मैं भी पीठ पर गंगाजल लेकर यात्रा कर रहा हूं।”

Umh News india

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *