Crime News

बुलंदशहर से वैष्णो देवी दर्शन करने जा रहे एक ही परिवार के 7 लोगों की हादसे में मौत, 19 घायल

बुलंदशहर से वैष्णो देवी दर्शन करने जा रहे एक ही परिवार के 7 लोगों की हादसे में मौत हो गई, जबकि 19 घायल हो गए। मरने वालों में 6 महीने की बच्ची समेत पति-पत्नी शामिल हैं। ट्रेवलर में 26 लोग सवार थे। गुरुवार रात 2 बजे हरियाणा के अंबाला में ट्रेवलर ​​​​​​ट्रॉले से टकरा गया।

हादसा इतना भीषण था कि ट्रेवलर का अगला हिस्सा पिचक गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। कई श्रद्धालु ट्रेवलर में ही फंसे हुए थे।

पुलिस ने राहगीरों की मदद से बाहर निकाला। घायलों को अंबाला कैंट के सिविल अस्पताल में और शाहाबाद के आदेश मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।

ड्राइवर ने शराब पी रखी थी, लोग चीखते रहे लेकिन वह भाग गया
ट्रेवलर में सवार शिवानी ने बताया- एक ही परिवार के लोग ट्रेवलर में सवार थे। सभी आपस में रिश्तेदार हैं। रात का समय था, तो सभी लोग सो रहे थे। ये तो पता नहीं कि एक्सीडेंट कैसे हुआ, लेकिन ड्राइवर ने शराब पी रखी थी। जैसे ही एक्सीडेंट हुआ, वह उतर कर भाग गया और लोग चीखते रह गए।

बुलंदशहर की राजेश्वरी ट्रेवल एजेंसी के दीपक कुमार ने बताया- राजेंद्र कुमार ने उनके यहां से ट्रेवलर बुक किया था। इसे उनका ड्राइवर सागर सिंह निवासी बुलंदशहर चला रहा था। दीपक का कहना है कि एक्सीडेंट की उन्हें ज्यादा जानकारी नहीं है, लेकिन उनका ड्राइवर फरार है।

3 लोगों की हालत गंभीर
सिविल अस्पताल के डॉक्टर कौशल ने बताया कि हादसे के बाद 11 लोग लाए गए थे, जिनमें से 3 की डेथ हो चुकी थी। 8 लोगों का उपचार किया जा रहा है। उनमें से भी 3 गंभीर हैं। जबकि 4 लोगों की मौके पर मौत हो गई थी।

Umh News india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *