Crime News

अलीगढ़ : UPTET परीक्षा देने आई युवती से होटल में रेप

अलीगढ़ में यूपीटीईटी परीक्षा देने आई 28 साल की युवती के साथ होटल के कमरे में दुष्कर्म करने वाले ई-रिक्शा चालक को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। जांच में सामने आया कि होटल का मालिक और स्टाफ भी इस वारदात में सहयोगी था। पुलिस ने होटल मालिक और रिसेप्शनिस्ट को भी गिरफ्तार कर लिया है। होटल की तलाशी में 40 फर्जी आधार कार्ड मिलने के बाद पूरे मामले में फर्जी आईडी के जरिए अवैध गतिविधियां चलाने वाले एक बड़े सिंडिकेट का भी खुलासा हुआ है।

एसएसपी नीरज कुमार जादौन ने बताया कि आरोपी सुभान निवासी नगला पटवारी/इस्लाम नगर, क्वार्सी को गुरुवार तड़के सुबह चार बजे पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया। उसके पैर में गोली लगी है। मौके से चोरी की स्प्लेंडर बाइक, अवैध तमंचा और कारतूस भी बरामद किए गए हैं।

पुलिस के अनुसार, निजी कंपनी में काम करने वाली युवती गुरुवार को होने वाली यूपीटीईटी परीक्षा में शामिल होने के लिए एक दिन पहले बस से कासगंज से अलीगढ़ पहुंची थी। रात करीब साढ़े आठ बजे वह बन्नादेवी क्षेत्र के सारसौल बस स्टैंड पर उतरी और ठहरने के लिए होटल तलाशने लगी।

इसी दौरान ई-रिक्शा चालक सुभान मिला। उसने पास में सस्ता और अच्छा होटल दिलाने का भरोसा दिलाया और 50 रुपए किराया तय कर युवती को करीब 300 मीटर दूर स्थित नीलकंठ होटल ले गया।

200 रुपए के छुट्टे बने वारदात की वजह

होटल पहुंचने पर युवती ने आरोपी को 200 रुपए दिए। छुट्टे न होने पर सुभान उन्हें खुलवाने चला गया। युवती ने रिसेप्शन पर बैठे कर्मचारी से कहा कि आरोपी आने पर उसे छुट्टे पैसे दे देना और वह अपने कमरे में चली गई।

कुछ देर बाद आरोपी होटल पहुंचा और सीधे युवती के कमरे में चला गया। वहां उसने दरवाजा बंद कर युवती के साथ दुष्कर्म किया। पुलिस जांच में सामने आया कि घटना के दौरान युवती लगातार मदद के लिए चीखती रही, लेकिन कमरे से महज पांच मीटर दूर रिसेप्शन पर मौजूद होटल स्टाफ ने कोई हस्तक्षेप नहीं किया। पुलिस का कहना है कि होटल स्टाफ की भूमिका संदिग्ध मिलने पर उसे भी सह-आरोपी बनाया गया है।

वारदात के बाद आरोपी होटल से फरार हो गया। करीब 20 मिनट बाद पीड़िता ने पुलिस को सूचना दी। पीड़िता आरोपी का नाम या स्पष्ट हुलिया नहीं बता सकी। पुलिस ने होटल और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले, जिनमें आरोपी ई-रिक्शा लेकर जमालपुर की ओर जाता दिखाई दिया।

इसके बाद पुलिस ने पूरे रूट पर लगे 60 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और स्थानीय ई-रिक्शा चालकों से पूछताछ कर आरोपी की पहचान सुभान के रूप में की। गुरुवार तड़के करीब साढ़े चार बजे बन्नादेवी क्षेत्र में चेकिंग के दौरान पुलिस ने आरोपी को घेर लिया। पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने बचने के लिए फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जांच के दौरान पुलिस ने नीलकंठ होटल के मालिक सुनील ठाकुर और रिसेप्शनिस्ट प्रशांत को भी गिरफ्तार किया। होटल की तलाशी में 40 फर्जी आधार कार्ड बरामद हुए।

पूछताछ में सामने आया कि होटल में नाबालिगों और युवक-युवतियों को कमरा देने के लिए उनकी असली पहचान छिपाई जाती थी। होटल के रजिस्टर में फर्जी आधार कार्ड के आधार पर एंट्री की जाती थी, ताकि किसी जांच या छापेमारी के दौरान कार्रवाई से बचा जा सके। एसपी सिटी आदित्य बंसल ने बताया कि बरामद फर्जी दस्तावेजों और होटल रिकॉर्ड की जांच की जा रही है। आरोपियों के खिलाफ दुष्कर्म के अलावा धोखाधड़ी, जालसाजी और अन्य गंभीर धाराएं भी बढ़ाई गई हैं। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि इस फर्जी आईडी नेटवर्क से और कौन-कौन लोग जुड़े हुए हैं। एसएसपी नीरज कुमार जादौन ने बताया कि शहर में ई-रिक्शा चालकों का सत्यापन अभियान चल रहा है। अब सभी ई-रिक्शों पर चालक के नाम की प्लेट लगाना अनिवार्य कराया जाएगा, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं पर प्रभावी रोक लगाई जा सके। निजी कंपनी में काम करने वाली युवती की गुरुवार को यूपी टीईटी की परीक्षा थी। इसलिए वह एक दिन पहले ही बस से अलीगढ़ पहुंच गई। बन्नादेवी क्षेत्र के सारसौल चौराहा स्थित बस स्टेंड पर उतरने के बाद वह ठहरने के लिए होटल तलाशने लगी।

इसी दौरान वहां पर ई-रिक्शा चालक सुभान मिला। उसने युवती को पास ही में सस्ता और अच्छा होटल दिलाने की बात कही। इसके लिए उसने युवती से 50 रुपए किराया तय किया। आरोपी युवती को करीब 300 मीटर दूर स्थित नीलकंठ होटल पर रात करीब 8:45 बजे लेकर पहुंच गया।

Umh News india

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *