60KMPH की रफ्तार से आ रहा तूफान
IMD Alert: दिल्ली-एनसीआर में मौसम बिगड़ने वाला है. गुरुवार दोपहर को भीषण उमस के बीच दिल्ली से नोएडा और गाजियाबाद के इलाकों में काले बादलों ने डेरा डाल दिया है. हल्की रिमझिम बारिश की वजह से नोएडा, दिल्ली, और आसपास के शहरों का मौसम काफी सुहावना हो गया है. सुबह से भीषण उमस से लोगों को काफी राहत मिली है. मौसम विभाग ने ऑफिस या घर से बाहर निकलने से पहले को मौसम और ट्रैफिक का अलर्ट देखने की सलाह दी है.
मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में दिल्ली समेत पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भारी बारिश की चेतावनी जारी की थी. मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में पश्चिमी यूपी ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विभाग ने गौतमबुद्ध नगर (नोएडा), बुलंदशहर, गाजियाबाद, हापुड़, सहारनपुर समेत अन्य जिलों में कुछ जगहों पर बिजली गरजने के साथ भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई.
मौसम विभाग ने दिल्ली के साथ-साथ नोएडा और आसपास के शहरों में तापमान को लेकर भी पूर्वानुमान जारी की गई. मौसम विभाग ने बताया कि दिल्ली-एनसीआर में अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने की संभावना है. मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, नोएडा में बारिश के बाद लोगों को भीषण उमस से राहत मिलने की संभावना है. मौसम विभाग के ने अपने नाउकॉस्ट में बताया कि दिल्ली के कई इलाकों में तेज हवाओं जिनकी रफ्तार 40-50kmph से लेकर 60 kmph तक तक रहने की संभावना है, के साथ हल्की बारिश, तूफान और बिजली गिरने की संभावना है.

