Dailynews

आगरा : सपा के दलित महासम्मेलन में पहुंचे अखिलेश यादव

आगरा: यूपी में आगरा के जीआईसी मैदान में समाजवादी पार्टी का विशाल दलित महासम्मेलन आयोजित किया गया. इसमें सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पहुंचे. उनके पहुंचने पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया. सम्मेलन में पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई सपा नेता भी शामिल हुए. इसके अलावा आजाद समाज पार्टी और कांग्रेस से जुड़े कई नेता भी कार्यक्रम में पहुंचे.

इस महासम्मेलन को लेकर राजनीतिक हलचल भी देखने को मिली. चर्चा है कि कार्यक्रम के दौरान अखिलेश यादव कई नेताओं को समाजवादी पार्टी की सदस्यता भी दिला सकते हैं. ऐसे में सम्मेलन में दूसरे दलों से आए नेताओं की मौजूदगी को भी अहम माना जा रहा है.

बौद्ध वंदना के दौरान चर्चा में आए रामपुर सांसद
सम्मेलन के दौरान बौद्ध वंदना का कार्यक्रम हुआ. इसी दौरान एक घटनाक्रम ने सबका ध्यान खींचा. रामपुर से सपा सांसद मोहिबुल्लाह नदवी बौद्ध वंदना के समय खड़े नहीं हुए. वहीं, मंच पर मौजूद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव खड़े हुए. उनके साथ वरिष्ठ सपा नेता प्रोफेसर रामगोपाल यादव समेत मंच पर मौजूद अन्य नेता भी खड़े दिखाई दिए. सांसद के खड़े नहीं होने की बात सामने आने के बाद कार्यक्रम में इसे लेकर चर्चा शुरू हो गई

दलित सम्मेलन में जुटे कई नेता
आगरा के जीआईसी मैदान में आयोजित इस महासम्मेलन में बड़ी संख्या में सपा कार्यकर्ता और नेता पहुंचे. पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अलग-अलग जिलों से आए नेताओं की मौजूदगी रही. आजाद समाज पार्टी और कांग्रेस से जुड़े नेताओं के पहुंचने से कार्यक्रम में राजनीतिक गतिविधियां भी चर्चा में रहीं.

अखिलेश यादव की मौजूदगी और सम्मेलन में दूसरे दलों के नेताओं की भागीदारी को देखते हुए कार्यक्रम पर सभी की नजरें टिकी रहीं. अब देखना होगा कि इस सम्मेलन में कितने नेता समाजवादी पार्टी का दामन थामते हैं और पार्टी की ओर से दलित समाज को लेकर क्या राजनीतिक संदेश दिया जाता है

Umh News india

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *