Latest

अलीगढ़ के खैर से BJP प्रत्याशी सुरेंद्र दिलेर की जीत

अलीगढ़ के खैर विधानसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी सुरेंद्र दिलेर जीत गए हैं। उन्होंने सपा प्रत्याशी चारू कैन को 38000 से ज्यादा से हरा दिया। दिलेर को जहां 100181 वोट मिले, वहीं सपा प्रत्याशी को 61788 वोट मिले हैं। सुरेंद्र दिलेर अपनी जीत से काफी खुश नजर आए, उनके समर्थक भी उनकी जीत से काफी खुश नजर आ रहे थे।

जाटलैंड कही जाने वाली अलीगढ़ की खैर सीट पर भाजपा को रालोद से गठबंधन के साथ चुनावी मैदान में उतरी थी। सबसे पहले जाट बेल्ट टप्पल क्षेत्र के नतीजे सामने आए।बीजेपी ने हाथरस के पूर्व सांसद राजवीर दिलेर के बेटे सुरेंद्र दिलेर को प्रत्याशी बनाया था। यह उनका पहला चुनाव था।

सपा ने यहां 2022 में बसपा के टिकट पर चुनाव लड़ चुकीं चारू कैन को अपना उम्मीदवार बनाया था। 5 कैंडिडेट के लिए यहां 46.36% वोटिंग हुई थी। चुनाव से पहले ही सुरेंद्र दिलेर और चारू कैन के बीच मुकाबला माना जा रहा है। और वोटिंग में ऐसा हुआ भी। बसपा प्रत्याशी काफी पीछे रह गए।

इससे पहले खैर में काउंटिंग शुरू हुई। पहले पोस्टल बैलेट की गिनती की गई। बीजेपी प्रत्याशी ने शुरुआत से ही बढ़त बना ली। इस क्षेत्र को जाट बाहुल्य माना जाता है और यहां रालोद के अजीत सिंह की सभा से बीजेपी को काफी फायदा हुआ। खैर विधायक सुरेंद्र दिलेर हाथरस के पूर्व सांसद राजवीर दिलेर के बेटे हैं।

Umh News india

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *