फतेहपुर : बहन में दिखती थी मरी हुई पत्नी…करता रहा रेप
यूपी के फतेहपुर में नाबालिग बहन से दो साल में कई बार रेप करने वाले भाई को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। बकौल थाना प्रभारी, आरोपी ने जेल जाते समय कहा– मुझे अपनी छोटी बहन में अपनी मरी हुई पत्नी दिखाई देती थी, इसीलिए मैं उसका रेप करता था।
पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने तीन साल पहले नशे के लिए मना करने पर अपनी पत्नी की पीट–पीटकर हत्या कर दी थी। दो साल पहले जेल से छूटकर बाहर आया था। करीब डेढ़ साल से नाबालिग बहन के साथ रेप कर रहा था।
बहन ने कई बार परिजनों से शिकायत की, पर किसी ने भरोसा नहीं किया। फिर बहन ने अपनी सहेलियों की मदद से आरोपी का रेप करते हुए वीडियो बनाया और परिवार को दिखाया। वीडियो देख परिवार दंग रह गया।
फिलहाल पीड़िता के एक अन्य भाई की पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके आरोपी को जेल भेज दिया है। मामला जिला मुख्यालय से 28 किलोमीटर दूर थरियांव थाना क्षेत्र के एक गांव का है। पुलिस के अनुसार, आरोपी (38) मजदूरी करता है और नशे का आदी है। करीब 3 साल पहले सितंबर 2023 में उसने शराब पीने से मना करने पर अपनी पत्नी की पीट-पीटकर हत्या कर दी थी। इस मामले में वह जेल गया था।
जून 2024 को जेल से छूटकर घर लौटा था। तभी से सगी छोटी बहन (16) के साथ जबरन दुष्कर्म करना कर रहा था। पीड़िता आरोप है कि वह बहन को धमकी देता था कि अगर किसी को बताया तो जान से मार देगा।
पीड़िता ने करीब 15 दिन पहले परिजनों को पूरी घटना बताई, लेकिन किसी ने उसकी बात पर विश्वास नहीं किया। इसके बाद उसने अपनी छोटी भाभी और सहेलियों को आपबीती बताई। जब छोटी भाभी ने आरोपी का विरोध किया तो उसने उनके साथ भी मारपीट की। सच्चाई साबित करने के लिए किशोरी ने सहेलियों की मदद से घटना का वीडियो बनवाया। वीडियो देखने के बाद परिवार को घटना की जानकारी हुई। छोटी भाभी की शिकायत पर थरियांव थाना पुलिस ने पॉक्सो एक्ट समेत कई गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया गया है और पुलिस अन्य साक्ष्य जुटा रही है। थरियांव थाना प्रभारी निरीक्षक शमशेर बहादुर ने बताया– जेल ले जाते समय आरोपी ने कहा कि पत्नी की मौत के बाद उसे अपनी बहन में पत्नी नजर आती थी, इसलिए वह उसके साथ शारीरिक संबंध बनाता था। हालांकि इस मामले में पीड़िता और उसके परिजनों ने मीडिया के सामने कोई बयान देने से इनकार किया है।

