News

खुर्जा : ई-कार्ट से 11 मोबाइल चोरी, 2 आरोपी गिरफ्तार

खुर्जा नगर पुलिस ने ई-कार्ट लॉजिस्टिक्स कंपनी के वेयरहाउस से मोबाइल फोन चोरी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास से विभिन्न कंपनियों के 11 कीमती मोबाइल फोन बरामद किए हैं। यह कार्रवाई 10 जुलाई 2026 को की गई।

इस मामले में मैसर्स इंस्टाकार्ट सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड (ई-कार्ट लॉजिस्टिक्स) के अधिकृत प्रतिनिधि राकेश कुमार शर्मा ने 7 जुलाई 2026 को खुर्जा नगर थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया था कि दिसंबर 2025 से फरवरी 2026 के बीच कंपनी के खुर्जा हब से अज्ञात चोरों द्वारा भारी मात्रा में नए मोबाइल फोन चोरी कर लिए गए थे।

शिकायत के आधार पर पुलिस ने बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की। गठित पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए फरदीन (पुत्र फराहिम) और रिजवान (पुत्र फजलूर रहमान) को गिरफ्तार किया। दोनों आरोपी खुर्जा नगर क्षेत्र के निवासी हैं।

पुलिस के अनुसार, आरोपी फरदीन का पुराना आपराधिक इतिहास है। उसके खिलाफ चोरी और आर्म्स एक्ट के 5 से अधिक मामले दर्ज हैं। गिरफ्तारी के बाद, दोनों आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

इस सफल कार्रवाई को अंजाम देने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक रामफल सिंह, उप-निरीक्षक संदीप कुमार, सुमित कुमार पाण्डेय और कांस्टेबल सुमित, रोहित, सचिन, अंकित कुमार शामिल थे।

Umh News india

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *