News

 बुलंदशहर : मगरमच्छ ने गंगा नहा रहे लड़के को मार डाला

बुलंदशहर में बुधवार दोपहर मगरमच्छ के हमले में लड़क की मौत हो गई। गंगा में नहाते समय मगरमच्छ उसे खींच ले गया। परिजनों के शोर मचाने पर लोग मौके पर पहुंचे। लड़के को मगरमच्छ ने बुरी तरह घायल कर दिया था। उसका कान, नाक और मुंह चबा गया। आंख पर भी घाव था।

गंभीर हालत में घर वाले उसे अस्पताल लेकर गए। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसा एसडीएम अनूपशहर मनीष कुमार ने मौके पर पहुंचकर जांच की। वन विभाग के अधिकारी भी घटना की जानकारी जुटा रहे हैं। मामला अहार इलाके को है। जहांगीराबाद कोतवाली क्षेत्र के रामगढ़ी मोहल्ले में मुकेश कुमार परिवार के साथ रहते हैं। वह बुधवार सुबह बेटे अनुज (16) और परिवार के अन्य लोगों के साथ अवंतिका देवी गंगा घाट पर स्नान करने आए थे।

परिवार के लोग स्नान के बाद बाहर निकल आए, लेकिन अनुज दोबारा गंगा में उतरकर नहाने लगा। परिजनों ने भी ध्यान नहीं दिया। इसी दौरान पानी में मगरमच्छ ने अनुज पर हमला लिया। उसे खींचकर ले जाने लगा। अनुज के शोर मचाने पर परिजनों ने देखा तो वो भी चिल्लाए। आस-पास मौजूद मौके पर पहुंचे, तब तक मगरमच्छ अनुज को बुरी तरह घायल कर जा चुका था। लोगों की मदद से घर वालों ने अनुज को पानी से बाहर निकाला। अनुज को अनूपशहर सीएचसी ले गए। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अनुज 3 बहनों का इकलौता भाई था। बेटे की मौत के बाद मां और बहनें बेसुध हैं।

वन विभाग करेगा मौत के कारण की जांच

एसडीएम मनीष कुमार ने बताया- किसी जलीय जीव ने लड़के पर हमला किया है। मामले की जांच के लिए वन विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं। सीओ शशांक श्रीवास्तव ने बताया- लड़का बैरिकेडिंग के अंदर ही स्नान कर रहा था। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। जांच की जा रही है। वन विभाग की टीम भी मामले को देख रही है।

Umh News india

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *