google-site-verification=aXcKQgjOnBT3iLDjEQqgeziCehQcSQVIW4RbI82NVFo
News

संजय शर्मा या लक्ष्मीराज सिंह बन सकते हैं मंत्री, यूपी कैबिनेट में बुलंदशहर को मिलेगा प्रतिनिधित्व

 बुलंदशहर, योगी सरकार के दूसरे कार्यकाल के दूसरे मंत्रिमंडल विस्तार में बुलंदशहर के एक विधायक को शामिल किया जा सकता है। मंत्रिमंडल विस्तार में जिले का प्रतिनिधित्व पक्का माना जा रहा है। योगी सरकार के पहले कार्यकाल में हुए मंत्रिमंडल विस्तार में यह मौका शिकारपुर से विधायक अनिल शर्मा को शामिल किया गया था।

इस बार यह मौका अनूपशहर से विधायक संजय शर्मा और सिकन्दराबाद से विधायक लक्ष्मीराज सिंह को मिल सकता है। दोनों ही विधायक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के काफी करीबी हैं और पश्चिमी यूपी के बड़े विधायक चेहरा भी हैं। पश्चिमी यूपी में अनूपशहर से विधायक संजय शर्मा जहां ब्राह्मण समुदाय का बड़ा चेहरा हैं, तो वहीं लक्ष्मीराज सिंह भी ठाकुर समुदाय के बड़े नेता बनकर उभरे हैं।

जनपद की सभी सातों विधानसभा सीटों पर भाजपा लगातार दूसरी बार भी काबिज हुई है। सभी विधायकों को जनता ने भारी अंतर से चुनाव जिताकर विधानसभा भेजा है। योगी आदित्यनाथ की पहली सरकार में भी मंत्रिमंडल में जिले को प्रतिनिधित्व नहीं मिला था, लेकिन मंत्रिमंडल विस्तार में शिकारपुर विधायक अनिल शर्मा को मौका मिला था। इस बार भी सरकार गठन के बाद मंत्रिमंडल में जिले को प्रतिनिधित्व नहीं दिया गया, लेकिन मंत्रिमंडल विस्तार में जिले को भी प्रतिनिधित्व दिया जाएगा।

Umh News india

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *