16 अगस्त के बाद नहीं मिलेगा LPG सिलेंडर?, जल्द करें e-KYC
जयपुर: राजस्थान में एलपीजी उपभोक्ताओं के लिए 16 अगस्त तक आधार आधारित ई-केवाईसी (e-KYC) कराना अनिवार्य किया गया है. लम्बे समय से राजस्थान में 1.85 करोड़ उपभोक्ताओं के लिए ई-केवाईसी की सुविधा चल रही हैं. जिसकी अंतिम तिथि 16 अगस्त हैं इसके बाद उपभोक्ता ई-केवाईसी नहीं करा सकेंगे. गैस कंपनियों के आंकडों के मुताबिक राजस्थान में हर दिन 20 हजार से अधिक उपभोक्ता लगातार गैस एजेंसियों पर ई-केवाईसी करवाने के लिए पहुंच रहे हैं. जिसके बावजूद 1.85 करोड़ उपभोक्ताओं में से अब तक 38 लाख उपभोक्ता ऐसे बचे हैं, जिन्होंने ई-केवाईसी नहीं कराई है. इसलिए अगर केवाईसी कराने का काम उपभोक्ता चाहें तो एजेंसियों पर जाने के बजाए खुद घर बैठे ऑनलाइन मोबाइल एप के जरिए भी कर सकते हैं.
राजस्थान की तीनों तेल कंपनियों के अधिकारी और गैस एजेंसियों के मालिकों के मुताबिक निर्धारित समय सीमा तक ई-केवाईसी पूरी नहीं करने वाले उपभोक्ताओं को घरेलू दर पर उपलब्ध होने वाला एलपीजी सिलेंडर नहीं मिलेगा. कंपनियों के आंकडों के मुताबिक राजस्थान की तीनों गैस कंपनियों में कुल 1.85 करोड़ उपभोक्ता सक्रिय हैं. इनमें इंडेन के 17.3 लाख, बीपीसी के लगभग 9 लाख और एचपीसी के 11.7 लाख ऐसे उपभोक्ता हैं जिन्होंने ई-केवाईसी नहीं करवाई हैं.
Media जयपुर स्थित इंडेन गैस एजेंसी पर पहुंच कर यहां के ऑनर और मैनेजर से ई-केवाईसी को लेकर बात की हैं कि हर लोग भारी संख्या में ई-केवाईसी करवाने के लिए पहुंच रहे हैं. 16 अगस्त तक सभी लंबित गैस सिलेंडर उपभोक्ताओं की ई-केवाईसी पूरी होना काफी चुनौतीपूर्ण हैं, लेकिन तय समय से बचें हुए उपभोक्ताओं की ई-केवाईसी हो जाएंगी. गैस कंपनियों के मुताबिक लाखों उपभोक्ताओं की लंबित पड़ी ई-केवाईसी के लिए राजस्थान की तीनों ऑयल कंपनियों ने अभियान तेज करते हुए उपभोक्ताओं को ई-केवाईसी कराने के लिए 3 विकल्प उपलब्ध हैं. इनमें एक तो हर उपभोक्ता घर बैठे संबंधित ऑनलाइन मोबाइल एप से ई-केवाईसी कर सकते हैं. इसके अलावा अपनी निकटतम गैस एजेंसी पर पहुंच कर आधार कार्ड और बायोमेट्रिक सत्यापन के साथ ई-केवाईसी करवा सकते हैं. साथ ही सभी उपभोक्ताओं को खासतौर पर गैस सिलेंडर की डिलीवरी के समय डिलीवरी कर्मी द्वारा फेस स्कैन के माध्यम से भी ई-केवाईसी कराने की सुविधा उपलब्ध हैं.
ई-केवाईसी के लिए सभी उपभोक्ताओं को घर बैठे ऑनलाइन मोबाइल एप से ई-केवाईसी करने की खास सुविधा हैं. जिसमें इंडेन उपभोक्ता IndianOil ONE App (https://play.google. com/store/apps/details?id=cx. indianoil.in) और भारत गैस के उपभोक्ता Hello BPCL एप पर ऑनलाइन जाकर ई-केवाईसी कर सकते हैं. ऐसे ही एचपी के उपभोक्ता HP Pay App पर ऑनलाइन जाकर ई-केवाईसी कर सकते हैं. रैगुलर उपभोक्ताओं के अलावा ऐसे भी कई उपभोक्ता हैं जिन्होंने लम्बे समय से गैस की न बुकिंग की हैं और न ही कोई सिलेंडर प्राप्त किया हैं. ऐसे खास उपभोक्ताओं को गैस एजेंसियों पर जाकर 426 रूपए के शुल्क के साथ ई-केवाईसी करना आवश्यक हैं. तब ही उनका कनेक्शन चालू रहेगा. हालही में बीपीसीएल कंपनी द्वारा ने पहली बार उपभोक्ताओं के लिए 10 किलोग्राम का लाइट जिप कंपोजिट एलपीजी सिलेंडर जयपुर में लांच किया गया हैं.

