अश्लील वीडियो सार्वजनिक, बलिया में किशोरी ने किया…..
यूपी के बलिया में अश्लील वीडियो वायरल होने से आहत 15 वर्षीय किशोरी ने फांसी लगाकर सुसाइड कर ली। हैरानी की बात ये रही है कि जैसे ही मामले के जांचकर्ता दरोगा किशोरी से पूछताछ करके और घर की पड़ताल करके निकले, उसके ठीक 10 मिनट बाद ही उसने फांसी लगा ली। इलाज के दौरान उसने करीब 3 घंटे बाद दम तोड़ दिया।
किशोरी के पिता सउदी अरब में प्राइवेट नौकरी करते हैं। उन्होंने विदेश से वीडियो जारी करते हुए आरोप लगाया कि–

उन्होंने अश्लील वीडियो से ब्लैकमेल करने के मामले में दो दिन पहले ही नामजद एफआईआर कराई थी। पुलिस ने दो आरोपियों को पकड़ा्, पर पैसे लेकर एक आरोपी को छोड़ दिया। पुलिस एकतरफा कार्रवाई कर रही थी। नाबालिग का मामला होने के बावजूद पॉक्सो एक्ट नहीं लगाया। आरोपियों की बजाय बार–बार हमारे घर आकर ही बेटी से पूछताछ कर रही थी। वीडियो बना रही थी। इन्हीं बातों से तंग आकर मेरी बेटी ने आत्महत्या कर ली। अगर पुलिस ने समय रहते निष्पक्ष कार्रवाई की होती तो मेरी बेटी शायद जिंदा होती।
चचेरे भाई का आरोप है- घटना शनिवार दोपहर 1:30 बजे की है, जब जांचकर्ता दरोगा पूछताछ करने पीड़ित किशोरी के घर पहुंचे थे। परिजनों ने अनुसार, उन्होंने घर के वीडियो बनाए और सवाल पूछे। उनके निकलने के 10 मिनट बाद ही दोपहर करीब 2 बजे बहन ने फांसी लगा ली। परिजनों के अनुसार, मोहल्ले के ही एक युवक ने प्रेम जाल में फंसाकर किशोरी का अश्लील वीडियो बना लिया था। आरोपी और उसके दोस्त दोस्त ब्लैकमेल करते हुए किशोरी को बार–बार मिलने बुलाते थे। जब किशोरी ने जाने से इनकार कर दिया तो उसका अश्लील वीडियो वायरल कर दिया। मनियर थाना क्षेत्र में 15 वर्षीय छात्रा अपनी मां के साथ रहती थी। पिता सउदी अरब में प्राइवेट नौकरी करते हैं, जबकि बड़ा भाई भी हैदराबाद में प्राइवेट नौकरी करता है। छात्रा इंटरमीडिएट में पढ़ाई करती थी।
परिजनों का आरोप है कि गांव के ही जाहिद (19) नाम के एक युवक ने छात्रा को बहला–फुसलाकर प्रेम जाल में फंसा लिया था। छात्रा से अक्सर फोन पर बातचीत करता था। इसी दौरान उसने छात्रा का एक अश्लील वीडियो बना लिया।
आरोपी अपने तीन दोस्तों के साथ मिलकर छात्रा को ब्लैकमेल करने लगा। लगातार शादी करने और मिलने का दबाव बनाता था। इनकार करने पर अश्लील वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देता था।
जब किशोरी ने मिलने से इनकार कर दिया तो उसने अश्नील वीडियो को कई परिचितों को भेज दिया। सोशल मीडिया पर भी अपलोड कर दिया। जब परिजनों को इसकी जानकारी मिली तो उन्होंने 31 जुलाई को जाहिद और उसके साथियों के खिलाफ मनियर थाने में एफआईआर दर्ज कराई।

