News

बुलंदशहर, खुर्जा में तीसरे दिन भी झमाझम बारिश:9°C लुढ़का पारा

बुलंदशहर में शुक्रवार को लगातार तीसरे दिन हुई तेज बारिश ने लोगों को भीषण उमस और गर्मी से राहत दिलाई, लेकिन शहर के कई निचले इलाकों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित हो गया। दोपहर करीब एक बजे शुरू हुई बारिश के चलते सड़कों पर पानी भर गया, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

बारिश का असर तापमान पर भी साफ दिखाई दिया। जिले का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से गिरकर 31 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया, जबकि न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यानी एक ही दिन में तापमान में करीब 9 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई।

मौसम विभाग (आईएमडी) के अनुसार, क्षेत्र में मानसूनी गतिविधियां सक्रिय हैं और अगले छह दिनों तक रुक-रुक कर बारिश होने की संभावना है। वहीं, संभावित जलभराव को देखते हुए स्थानीय प्रशासन ने संबंधित विभागों को सतर्क रहने और आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

Umh News india

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *