धीरेंद्र शास्त्री दिव्य दरबार, 3-4 लाख लोग पहुंचेंगे; 1500 जवान तैनात
प्रतापगढ़ में राजा भैया के बेंती राजभवन में पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री आज दिव्य दरबार लगाएंगे। इस दौरान वे पर्ची भी निकालेंगे। दरबार में 3 से 4 लाख श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है।
सुरक्षा के लिहाज से रामकथा के दौरान तैनात 1000 पुलिसकर्मियों के अलावा आज 500 अतिरिक्त जवान लगाए गए हैं। निगरानी के लिए छह ड्रोन टीमें और बम निरोधक दस्ता तैनात किया गया है। 200 सीसीटीवी कैमरे भी लगे हैं।
इससे पहले धीरेंद्र शास्त्री ने राजभवन में तीन दिनों तक रामकथा कही। इसमें डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य से लेकर पूर्व सांसद धनंजय सिंह और बृजभूषण शरण सिंह समेत कई बड़े नेता पहुंचे। बेंती राजभवन में आज (शुक्रवार) धीरेंद्र शास्त्री दिव्य दरबार लगाएंगे और पर्ची निकालेंगे। सुरक्षा के लिहाज से रामकथा के दौरान तैनात करीब 1000 पुलिसकर्मियों के अलावा आज 500 अतिरिक्त जवान लगाए गए हैं।
इनके साथ 50 दरोगा, राजपत्रित अधिकारी और दो कंपनी पीएसी की भी अतिरिक्त तैनाती की गई है। निगरानी के लिए छह ड्रोन टीमें, एयरशिप टीम और बम निरोधक दस्ता लगाया गया है। परिसर में 200 सीसीटीवी कैमरे भी लगे हैं, जिनकी पुलिस कंट्रोल रूम से लाइव मॉनिटरिंग की जाएगी। रामकथा के तीसरे और अंतिम दिन धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कृष्ण जन्मभूमि को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि इस मुद्दे पर सभी संत एकजुट हैं और जल्द ही वहां हनुमान चालीसा का पाठ किया जाएगा।
साथ ही उन्होंने हिंदुओं से एकजुट रहकर सनातन धर्म की रक्षा करने का आह्वान किया। अंतिम दिन यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, तेलंगाना के विधायक टी. राजा सिंह और राजस्थान के विधायक रविंद्र सिंह भाटी समेत कई राजनीतिक हस्तियां कथा में पहुंचीं। भाटी ने कहा कि राघव और माधव को बांटने की साजिश नाकाम होगी।
इस दौरान कुछ श्रद्धालु राजा भैया को यूपी का अगला मुख्यमंत्री और योगी आदित्यनाथ को प्रधानमंत्री बनाने की मांग वाले पोस्टर लेकर भी पहुंचे।


