Dailynews

आसमान से बरसते अंगारों ने 45 पार क‍िया तापमान, दिल्ली का कैसा है हाल?

अप्रैल के महीने में भीषण गर्मी का खौफनाक मंजर देखने को मिल रहा है. सुबह होते ही आसमान आग उगलने लगता है और जमीन तपना शुरू हो जाती है. गर्म दहकती हवा और लू के थपेड़ों ने लोगों का घरों से बाहर निकलना दूभर कर दिया है. कई शहरों में तापमान 42-45°C के पार पहुंच गया है. आइए जानते हैं कौन से 10 शहर हैं जो तपती भट्टी बन गए हैं

गर्मी के मामले में महाराष्ट्र के दो शहर टॉप हैं. अकोला और अमरावती भारत के सबसे गर्म शहर बन गए हैं. इन दोनों शहरों में अधिकतम तापमान 45.6°C तक पहुंच गया है. लिहाजा विदर्भ इस समय आग की तरह तप रहा है. आईएमडी ने भी इन क्षेत्रों में हीटवेव की चेतावनी जारी की है.
सबसे गर्म शहरों लिस्ट में तीसरे नंबर पर महाराष्ट्र का ही वर्धा शहर है. यहां अधिकतम तापमान 45.5°C को पार कर गया है और गर्मी अपने सारे रिकॉर्ड तोड़ रही है. ऐसे में सबसे गर्म शहरों में पहले तीन नंबर पर महाराष्ट्र के ही शहर हैं. बता दें कि खेतों और मजदूरों पर इसका सबसे ज्यादा असर दिख रहा है.




चौथे नंबर पर सबसे गर्म शहर पंजाब का फरीदकोट है. यहां तापमान 45.2°C पहुंच गया है. ऐसे में यह उत्तर भारत का सबसे गर्म शहर है. वहीं पांचवे नंबर पर हरियाणा का रोहतक है जहां टेंपरेचर 44.6°C है. ऐसे में दिल्ली-एनसीआर समेत आसपास के इलाकों में भीषण गर्मी पड़ रही है और गर्म रातें नींदें उड़ा रही हैं.
छठे नंबर पर ओडिशा का झारसुगुड़ा शहर है. 44.6°C के साथ इस शहर ने बता दिया है कि पूर्वी भारत भी इस गर्मी की चपेट में आ चुका है.यह गर्मी लोगों को परेशान कर रही है और स्वास्थ्य पर असर डाल रही है. ऐसे में लोगों को ज्यादा पानी पीने और धूप से बचने की सलाह दी गई है.
सातवें नंबर पर गुजरात का सुरेंद्रनगर है. यहां तापमान 44.4°C है.दक्षिण, पूर्वी और उत्तरी की तरह पश्चिमी भारत भी गर्मी से बेहाल है.सिर्फ सुरेंद्रनगर ही नहीं गुजरात के कई हिस्सों में हीटवेव की स्थिति बनी हुई है. अहमदाबाद 43.8°C के साथ आठवें नंबर पर है. डॉक्टरों की मानें तो इस गर्मी में बच्चों, बुजुर्गों और बीमार लोगों को विशेष सावधानी बरतनी चाहिए.

नौवें नंबर पर फिर महाराष्ट्र का शहर नागपुर है, जहां तापमान 44.2°C है. यहां दिन में घर से बाहर निकलना चुनौती बन गया है. जबकि 10वें नंबर पर मध्य प्रदेश का इंदौर शहर है. यहां मैक्सिमम टेंपरेचर 42.2°C के साथ गर्मी का प्रकोप जारी है.
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग की मानें तो अगले कुछ दिनों में राहत मिलने की संभावना कम है. धूप में जाने से बचें, ज्यादा पानी पिएं, हल्के कपड़े पहनें और जरूरत पड़ने पर डॉक्टर से सलाह लें. हालांकि आने वाले दिनों में दिल्ली में राहत मिल सकती है. आईएमडी अनुमान के मुताबिक अलगे 4-5 दिन तक दिल्ली में हल्की बारिश और मौसम ठंडा होने का अनुमान है.

Umh News india

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *