google-site-verification=aXcKQgjOnBT3iLDjEQqgeziCehQcSQVIW4RbI82NVFo
News

नगर पालिका अध्यक्ष समेत 50 लोगों पर FIR

अयोध्या के रुदौली घोसियाना मोहल्ले में एक विवादित भूमि पर कब्जेदारी को लेकर विवाद अब तूल पकड़ने लगा है। नगर पालिका अध्यक्ष जब्बार अली और अन्य पर पुलिस ने तोड़फोड़, सड़क जाम, और निषेधाज्ञा का उल्लंघन सहित अन्य गंभीर धाराओं पर मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि कानून को हाथ में लेने की किसी को इजाजत नहीं दी जाएगी।

नगर पालिका रुदौली एक भूमि पर हो रहे निर्माण को लेकर नगर पालिका अध्यक्ष जब्बार अली कुछ सभासदों के साथ गए थे जहां विवाद के बाद पुलिस पर पिटाई का आरोप लगाते हुए धरना दिया था। पुलिस जहां मान मनौव्वल करती रही वहीं रविवार को प्रशासन के तेवर बदले दिखाई पड़े। इस भूमि पर मालिकाना हक जताने वाले राजेश पाण्डेय की तहरीर पर पुलिस ने अध्यक्ष समेत पचास अज्ञात पर केस दर्ज किया है।

केस दर्ज किए जाने की जानकारी के बाद से पुलिस प्रशासन के प्रति अध्यक्ष समेत सभासदों में रोष बढ़ गया है। विवादित भूमि पर नगर पालिका अपना स्वामित्व बता रहे है। कई वर्षों पूर्व भी पालिकाध्यक्ष जब्बार अली पर इसी भूमि पर कब्जेदारी को लेकर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था।

सीओ आशीष निगम ने दर्ज मुकदमे की पुष्टि करते हुए बताया कि कानून को हाथ में लेने की किसी को इजाजत नहीं दी जायेगी। शांति व्यवस्था कायम रखना पहली प्राथमिकता है। पिटाई के आरोपों को सीओ ने सिरे से खारिज कर दिया है।

Umh News india

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *