Crime News

मोबाइल शॉप से ​​नकबजनी करने वाले चार युवक गिरफ्तार

पावटा (राजेश कुमार हाडिया)। विधानसभा क्षेत्र के ग्राम बिलवाड़ी में एक दुकान की दीवार तोड़कर सात लाख रुपये के मोबाइल चोरी की घटना में विराटनगर थाना पुलिस ने करीब आधा दर्जन नकबजनी घटनाओं का खुलासा करते हुए चार युवको को गिरफ्तार किया है। पुलिस थाना में मामला दर्ज होने के बाद तकनीकी सहायता व मुखबीरी के आधार पर आरोपी सचिन, विकास उर्फ ​​आर्यन, बलवीर और मनजीत को गिरफ्तार कर लिया गया। थाना प्रभारी मनोहर लाल मीणा ने बताया कि चारों आरोपियों के कब्जे से 26 मोबाइल, एक लैपटॉप, एक सीसीटीवी डीवीआर, एक कोंबो रिपेयरिंग मशीन, एक रिवरक स्टेशन मशीन, 100 मोबाइल डिस्प्ले, 19 फ्लैक्सिबल ग्लास, दो स्मार्ट वॉच बरामद कर वारदात में काम ली गई बाइक जब्त की है। आरोपियों ने पूछताछ ने राजकीय वरिष्ठ उपाध्याय संस्कृत विद्यालय मेड व राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मेड सहित अन्य नकबजनी वारदात करना स्वीकार किया।

Umh News india

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *