Business

Stock Market Live Updates: शेयर बाजार में मचा कोहराम!

भारतीय शेयर बाजार में आज यानी 24 सितंबर को कारोबार की शुरुआत कमजोर हुई है. सेंसेक्स 74,270 पर खुला और निफ्टी 50 भी 23,248 के करीब आ गया. इंट्राडे में सेंसेक्स 1180 अंक तक फिसल गया. शुरुआती संकेतों के मुताबिक, गिफ्ट निफ्टी 200 अंक फिसलकर 23,239 के आसपास कारोबार कर रहा था. इसके अलावा, कच्चे तेल की कीमतों में भी तेजी देखने को मिली है और ब्रेंट क्रूड 100 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर पहुंच गया है. इसका असर बाजार की चाल पर भी पड़ा है.

दूसरी ओर, अमेरिकी बॉन्ड यील्ड में एक बार फिर बढ़ोतरी हुई है. 10 साल की अमेरिकी बॉन्ड यील्ड बढ़कर 5.135 फीसदी पर पहुंच गई है, जिससे निवेशकों की चिंता बढ़ सकती है. आज घरेलू बाजार में किन शेयरों में हलचल रहेगी, और किन खबरों का बाजार पर असर पड़ेगा, इसकी हर बड़ी अपडेट आपको इस लाइव ब्लॉग में मिलेगी.

कच्चे तेल की कीमतों में तेजी

कच्चे तेल की कीमतों में गुरुवार को करीब 3% की तेजी आई और भाव एक बार फिर 106 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर पहुंच गया. बाजार में अमेरिका और ईरान के बीच सीजफायर को लेकर चल रही बातचीत की प्रगति को लेकर चिंता बढ़ी है. कुछ समय के लिए तेल की कीमतें नीचे आई थीं, जब अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने UNGA के दौरान संभावित शांति योजना पर बातचीत की थी

सेंसेक्स-निफ्टी में भारी गिरावट
शेयर बाजार में गिरावट बढ़ गई है. सेंसेक्स 964 अंक टूटकर 73,863.89 के स्तर पर आ गया है. वहीं, निफ्टी 23,169.65 पर कारोबार कर रहा है और इसमें 305 अंकों यानी करीब 1% की गिरावट है.

सेंसेक्स-निफ्टी में भारी गिरावट

शेयर बाजार में गिरावट बढ़ गई है. सेंसेक्स 964 अंक टूटकर 73,863.89 के स्तर पर आ गया है. वहीं, निफ्टी 23,169.65 पर कारोबार कर रहा है और इसमें 305 अंकों यानी करीब 1% की गिरावट है.

Hero Motors के शेयर्स में तेजी

Hero Motors के शेयरों ने कमजोर लिस्टिंग के बाद जोरदार वापसी की है. NSE पर शेयर ₹82 पर लिस्ट हुआ, जो ₹84 के IPO प्राइस से 2.38% नीचे था. BSE पर यह ₹82.10 पर शुरू हुआ, यानी 2.26% डिस्काउंट पर. हालांकि, बाद में शेयर में तेज खरीदारी आई और यह 17% तक उछल गया.

Umh News india

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *