बदायूं में युवक की गर्दन टीनशीट से कटकर लटकी
बदायूं में बाइक से जा रहे एक युवक की गर्दन टीनशीट (टीन की चादर) से कटने से मौत हो गई। युवक की गर्दन कटकर लटक गई और खून का फव्वारा बहने लगा। बाइक के पीछे बैठे भाई ने लटक रही गर्दन को पकड़कर गमछे से बांधा और खून रोकने की कोशिश की। वह उसे तत्काल अस्पताल ले गया, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो गई।
घटना गुरुवार रात करीब 9 बजे जिला मुख्यालय से 57 किलोमीटर दूर इस्लामनगर थाना क्षेत्र के जाफरपुर गांव के पास हुई। मृतक की पहचान जाफरपुर गांव के अंकुश सिंह (24) के रूप में हुई है। अंकुश अपने भाई राकेश और पड़ोसी दिलीप के साथ बाइक से फैक्ट्री जा रहा था। रास्ते में मजदूर पिकअप से टीनशीट उतार रहे थे। इसी दौरान मजदूरों के हाथ से टीन छूटकर घूम गई और पास से गुजर रहे बाइक सवार तीनों युवकों पर जा गिरी। अंकुश की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया। करीब डेढ़ साल पहले उसकी शादी प्रियंका से हुई थी। आठ दिन पहले ही प्रियंका ने बेटे को जन्म दिया था। बेटे के जन्म के बाद घर में खुशियां थीं और परिवार नामकरण की तैयारी कर रहा था। इसी बीच हादसे में अंकुश की मौत से खुशियां मातम में बदल गईं। बेटे का नामकरण भी नहीं हो सका। अंकुश की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया। करीब डेढ़ साल पहले उसकी शादी प्रियंका से हुई थी। आठ दिन पहले ही प्रियंका ने बेटे को जन्म दिया था। बेटे के जन्म के बाद घर में खुशियां थीं और परिवार नामकरण की तैयारी कर रहा था। इसी बीच हादसे में अंकुश की मौत से खुशियां मातम में बदल गईं। बेटे का नामकरण भी नहीं हो सका।

