जौनपुर में होमगार्ड प्लाटून कमांडर ने किया रेप
मेरी पत्नी मुझे खुश नहीं रख पाती। मैं तुम्हारे साथ ही रहूंगा। ऐसी बातें बोलकर धर्मेंद्र मेरी मर्जी के बिना मेरे साथ रिलेशन बनाता था। मैं पहली बार प्रेग्नेंट भी उसी की वजह से हुई थी। अब मेरे पति भी मुझे साथ रखने को तैयार नहीं हैं। मुझे न्याय नहीं मिला, तो लखनऊ में CM आवास के सामने आत्मदाह कर लूंगी।’
यह कहना है जौनपुर की रेप पीड़िता का। होमगार्ड के प्लाटून कमांडर ने महिला के साथ 8 साल तक जबरन रिलेशन बनाए। धमकियों से परेशान होकर बुधवार (7 अक्टूबर) को महिला ने पुलिस से शिकायत की। मामला जिला मुख्यालय से 38 किमी दूर बदलापुर कोतवाली क्षेत्र का है। सरोखनपुर का रहने वाला धर्मेंद्र शर्मा उर्फ मकरंद (44) बदलापुर में होमगार्ड प्लाटून कमांडर है। उसके परिवार में पत्नी के अलावा दो बेटियां और एक बेटा है। घर के पास ही आरोप लगाने वाली महिला पति और बच्चों के साथ रहती है। महिला का आरोप है कि उसके घर की आर्थिक स्थिति बहुत खराब थी। धर्मेंद्र ने इसी बात का फायदा उठाया। उसने पहले अपने घर पर काम दिया, फिर बातों में फंसाना शुरू कर दिया। उसने परिवार की मदद और बच्चों की परवरिश करने की भी बात कही। 8 साल तक जबरन रिलेशन बनाए। महिला ने जब पीछा छोड़ने के लिए कहा, तो पति और बच्चों को जान से मारने की धमकी दी।
अब पढ़िए पीड़िता ने क्या बताया…
मेरी शादी 2017 में हुई थी। ससुराल आई, तो यहां स्थिति बहुत ही ज्यादा खराब थी। मैं पति के साथ रहती थी। घर से 50 मीटर दूर ही धर्मेंद्र का घर है। धर्मेंद्र के घर पर दूध का काम होता था। हमारे घर पर वहीं से दूध आता था। हम लोगों पर करीब 3 हजार रुपए की की उधारी हो गई थी।
मेरे पति मंडी में काम करते हैं। मैंने 12वीं तक पढ़ाई भी कर रखी है। मुझे लगा कि कुछ काम मिल जाए, तो घर के खर्च में कुछ मदद मिल जाएगी। धर्मेंद्र ने मुझसे कहा कि मेरे घर पर काम करने लगो, तुम्हें 12 हजार रुपए महीना देंगे। मैं उसके घर पर जानवरों का काम देखने लगी। ये लोग कभी 100, तो कभी 500 रुपए दे देते थे। कभी पूरा पैसा नहीं दिया। फिर भी मैंने 3 साल तक इनके घर और खेत पर काम किया।
कहता था- तुम बहुत सुंदर लगती हो
धर्मेंद्र मुझसे गलत तरीके से बात करने लगा था। कहता था कि तुम मुझे बहुत सुंदर लगती हो। मेरे साथ रिलेशन में आ जाओ। मैं तुम्हारी मदद करूंगा। उसने मुझे झांसे में लेकर रिलेशन बना लिया। 2019 में मैं प्रेग्नेंट हो गई। मैं प्रेग्नेंट भी धर्मेंद्र की वजह से ही हुई थी।
मेरे पास पैसे की इतनी ज्यादा दिक्कत थी कि एप्लिकेशन देने का भी पैसा नहीं था। मैंने अपने पति को बताया कि धर्मेंद्र मुझे परेशान कर रहा है। रात में मेरे घर में घुसकर परेशान करता था। पति ने उसे मना किया, तो हाथापाई पर उतर आया। कोई और बीच में आता, तो उसे भी धमकाता था। 2021 में मेरी दूसरी डिलीवरी भी हो गई। छोड़ने को कहा तो पति-बच्चों को मारने की धमकी दी
धर्मेंद्र की शादी 2000 या 2001 में हो गई थी। उसकी पत्नी रीना शर्मा और 17 और 18 साल की दो बेटियां हैं। एक 16 साल का बेटा भी है। मैंने कहा कि अब बहुत हो गया, जो आपको चाहिए था हमसे सब मिल गया। अब मुझे छोड़ दीजिए।
इस पर वह कहने लगा कि अगर मेरे साथ फिजिकल नहीं होगी, तो हम तुम्हारे पति को, तुमको मार देंगे। पति और बच्चे की जान बचाने के लिए मैंने उसकी बात मान ली। धर्मेंद्र के टॉर्चर से परेशान होकर मैं अपने मायके चली गई, तो उसने फोन करके कहा कि वापस नहीं आई तो तेरे पति को मार दूंगा।
उसके बाद मैं चली आई। मैं हमेशा बोलती थी कि ‘अब क्या बचा है मेरे पास जो हम आपको दें?’ तो वह कहता थे कि ‘मुझे तुम्हारे साथ संतुष्टि मिलती है। मेरी पत्नी मुझे खुश नहीं रख पाती। हम तुम्हारे साथ ही रहेंगे’। इसी साल फरवरी में मेरा मिसकैरेज हो गया था। मेरी तबीयत खराब थी, फिर भी वह रिलेशन बनाने के लिए परेशान कर रहा था। मैंने कुछ वीडियो बना लिए थे, जिससे बता सकूं कि मैं निर्दोष हूं। मैंने उससे कहा कि अगर जबरदस्ती की तो मेरे पास आपके खिलाफ प्रूफ है। मैं थाने में ले जाकर दे दूंगी। तब उसने मुझे मारा और मेरा फोन तोड़ दिया।
मैंने 3 बार उसकी शिकायत की। हर बार बोलता था कि थाना मेरी जेब में है, तुम मेरा कुछ कर नहीं पाओगी। सोमवार (5 अक्टूबर) रात को फिर इसने मेरे साथ मारपीट की। तब मैंने परेशान होकर केस लिखाया। अब मेरे पति को जब सब पता चल गया है, तो वो भी मुझे साथ रखने को तैयार नहीं हैं।
बयान बदलने का दबाव बना रहा
महिला ने बताया- केस लिखवाने के बाद से धर्मेंद्र गांव वालों को बुलवाकर मुझे बयान बदलने का दबाव डलवा रहा है। मुझसे समूह का 2 लाख 85 हजार निकलवाकर ले लिए। न पैसा वापस कर रहा है, न ही मुझे जीने दे रहा है। जब मैंने उसकी पत्नी से शिकायत की, तो वह कहने लगी कि मेरा पति खुद सक्षम है, सब देख लेगा, कर लेगा।
8 साल तक ये मेरे साथ रिलेशन में था। अगर मेरे पति मुझे नहीं रखेंगे, तो बताइए मैं कहां जाऊंगी? वह जेल जाएगा, तो घरवाले इतने सक्षम हैं कि तुरंत छुड़ा लाएंगे। फ्यूचर तो मेरा और मेरे बच्चों का बर्बाद हो गया। अगर मुझे न्याय नहीं मिला तो मेरे पास कोई ऑप्शन नहीं बचा है। मैं पहले भी 3 बार जान देने की कोशिश कर चुकी हूं। अब मैं लखनऊ में सीएम आवास के सामने जाकर जान दे दूंगी।
बदलापुर थाना प्रभारी फूलचंद्र पांडेय ने बताया-

रुपए के लेन-देन का विवाद था। पहले महिला ने शिकायत दी थी, तो उन्हीं धाराओं में केस दर्ज किया गया था। अब दोनों पक्षों ने आपस मे समझौता कर लिया है। FIR के मामले में FR लगाई जाएगी।

